Suzuki का कारोबार रोशन, OCTOBER में 1.46 लाख स्कूटर-बाइक्स की बिक्री

Suzuki का कारोबार रोशन, OCTOBER में 1.46 लाख स्कूटर-बाइक्स की बिक्री

• फेस्टिव सीजन में Suzuki की बल्ले-बल्ले! बिक्री में 13% का उछाल, घरेलू बाजार में 20% की छलांग

• Suzuki की डबल धमाकेदार कामयाबी बनी जैकपॉट! रिकॉर्ड 1.46 लाख यूनिट्स की बिक्री संग स्पेयर पार्ट्स से भी कमाए रिकॉर्ड 118.8 करोड़

भारतीय दोपहिया बाजार में फेस्टिव सीजन का जबरदस्त उत्साह है। Suzuki Motorcycle India ने अक्टूबर 2026 में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज करते हुए नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। इस दौरान Suzuki ने कुल 1,46,279 दोपहिया वाहन बेचे। पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने 1,29,261 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस तरह कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 13 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। घरेलू बाजार में मजबूत मांग ने इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई।

Suzuki के लिए अक्टूबर का महीना घरेलू बाजार के लिहाज से बेहद शानदार रहा। कंपनी ने भारतीय बाजार में 1,24,559 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि अक्टूबर 2025 में यह आंकड़ा 1,03,454 यूनिट्स था। इस तरह घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, निर्यात के मोर्चे पर कंपनी को थोड़ी निराशा हाथ लगी। अक्टूबर 2026 में निर्यात घटकर 21,720 यूनिट्स रह गया, जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 25,807 यूनिट्स का निर्यात किया था। इसके बावजूद घरेलू बाजार की मजबूत मांग ने कुल बिक्री को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया।

Suzuki ने सिर्फ दोपहिया वाहनों की बिक्री में ही नहीं, बल्कि स्पेयर पार्ट्स के कारोबार में भी नया रिकॉर्ड बनाया है। अक्टूबर 2026 में कंपनी ने स्पेयर पार्ट्स से 118.8 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया। पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 85.7 करोड़ रुपये था। इस तरह स्पेयर पार्ट्स की बिक्री से होने वाली कमाई में 39 फीसदी की सालाना वृद्धि दर्ज की गई। यह कंपनी के आफ्टर-सेल्स कारोबार और ग्राहकों के बीच बढ़ते जुड़ाव को भी दर्शाता है।

Suzuki Motorcycle India के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) दीपक मुत्रेजा ने इस उपलब्धि का श्रेय फेस्टिव सीजन की मजबूत मांग और ग्राहकों के भरोसे को दिया। उन्होंने ग्राहकों, डीलर पार्टनर्स, सप्लायर्स और कर्मचारियों का आभार जताया।

कंपनी ने V-Strom SX को Glass Sparkle Black और Metallic Matte Fibroin Gray नए कलर विकल्पों में पेश किया। इसके अलावा तीसरे V-Strom Expedition का आयोजन किया गया, जिसमें 43 राइडर्स ने दिल्ली से जांस्कर और लद्दाख होते हुए चंडीगढ़ तक 2,535 किलोमीटर का सफर तय किया। कंपनी ने 11 शहरों में Burgman Hangout Parade और पलक्कड़ तथा कोल्हापुर में GIXXER Pitstop इवेंट भी आयोजित किए। इन गतिविधियों के जरिए Suzuki ने अपने राइडिंग कम्युनिटी और ग्राहकों के साथ रिश्तों को और मजबूत करने की कोशिश की है।