नई दिल्ली: iQOO Neo 10 ने 30 अप्रैल को इस फोन को नए अंदाज़ में पेश करगी। iQOO अब Neo 10 के लिए नए ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट्स लॉन्च करने जा रही है, जिन्हें खास तौर पर Amazon Special Edition के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी के इंडिया CEO Nipun Marya ने खुद इन नए कलर्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टीज़ किया है।
iQOO Neo 10 पहले से ही Inferno Red और Titanium Chrome जैसे बोल्ड और गेमिंग-स्टाइल कलर्स में आता था, लेकिन अब कंपनी ने उन यूजर्स को टारगेट किया है जो सिंपल और क्लासी पसंद करते हैं। नए ब्लैक और व्हाइट ऑप्शन इसी गैप को भरने के लिए लाए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा लोगों को आकर्षित किया जा सके। आमतौर पर iQOO अपनी Neo सीरीज को चीन में लॉन्च करने के बाद कुछ ही महीनों में भारत में भी उतार देती है। उदाहरण के तौर पर iQOO Neo 11 को चीन में अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया गया था और उम्मीद थी कि 2026 की पहली छमाही में यह भारत आएगा।
2026 में इंडिया में Neo सीरीज का नया फोन लॉन्च ही नहीं कर सकती। मेमोरी चिप की कमी से कॉम्पोनेंट्स महंगे हो गए हैं, और कंपनी अब अपने पोर्टफोलियो को ज्यादा क्लियर और फोकस्ड बनाना चाहती है। ऐसे में Neo 10 के नए कलर वेरिएंट्स की लॉन्चिंग स्ट्रैटेजिक मूव माना जा रहा है। कंपनी बिना नया फोन लॉन्च किए ही Neo 10 को मार्केट में फ्रेश बनाए रखना चाहती है, ताकि ग्राहकों के पास ऑप्शन भी रहे और ब्रांड की मौजूदगी भी बनी रहे।
अगर वाकई 2026 में Neo सीरीज का नया फोन नहीं आता, तो iQOO अपने दूसरे लाइनअप जैसे नंबर सीरीज या “R” सीरीज पर ज्यादा फोकस करेगी। Neo यूजर्स को धीरे-धीरे दूसरी सीरीज में शिफ्ट करने की तैयारी भी हो सकती है। मेमोरी चिप की कमी और बढ़ती लागत ने पूरे स्मार्टफोन इंडस्ट्री को प्रभावित किया है, और iQOO भी उसी हिसाब से अपने कदम एडजस्ट कर रही है। पहले के रेड और क्रोम कलर्स ज्यादा बोल्ड थे, जो हर यूजर को पसंद नहीं आते थे, लेकिन अब कंपनी ज्यादा बड़े ऑडियंस को टारगेट कर रही है।
