नई दिल्ली: Mercedes-Benz अपनी फेसलिफ्टेड Mercedes-Benz S-Class को इंडिया में 15 जून 2026 को लॉन्च करने जा रही है। नई S-Class सिर्फ डिजाइन में ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी, फीचर्स और हाइब्रिड पावरट्रेन के मामले में भी पहले से ज्यादा एडवांस होगी। इसकी संभावित कीमत करीब 2 करोड़ से 2.4 करोड़ करोड़ के बीच हो सकती है। यह लग्जरी सेडान 0-100 kmph की रफ्तार सिर्फ 5.7 सेकेंड में पकड़ सकती है। बाद में कंपनी इसका पेट्रोल वर्जन भी ला सकती है, जिसमें 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा।
Mercedes-Benz S-Class का फ्रंट लुक और ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है। इसमें आगे की तरफ बड़ा चमकदार ग्रिल, Mercedes के स्टार डिजाइन और नई LED लाइट्स मिलेंगी। कार के बोनट पर चमकता Mercedes लोगो भी मिलेगा, जिससे इसका शाही लुक और बढ़ जाएगा। कंपनी ने इसमें नई Micro LED Digital Light तकनीक दी है। रात में पहले के मुकाबले करीब 40% ज्यादा और बेहतर रोशनी मिलेगी, जिससे ड्राइविंग और सुरक्षित हो सकती है। कार के अंदर पूरा माहौल किसी लग्जरी लाउंज जैसा होगा।
इसमें 14.4 इंच टचस्क्रीन से कार के ज्यादातर फीचर्स को कंट्रोल कर सकेंगे। 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले पर स्पीड, नेविगेशन और दूसरी जानकारी दिखेगी। 12.3 इंच पैसेंजर स्क्रीन से आगे बैठे व्यक्ति के लिए अलग डिस्प्ले होगी। पीछे बैठने वालों के लिए 13.1 इंच स्क्रीन भी दी गई हैं कार में AI सपोर्ट, वीडियो कॉलिंग, फेस पहचानकर सेटिंग्स बदलना, सेल्फी फीचर, Google मैप्स और OTA अपडेट मिलेंगे। मोबाइल की तरह कार भी बिना सर्विस सेंटर गए अपडेट हो सकेगी।
इंडिया में आने वाला S 450e EQ Hybrid वेरिएंट 3.0 लीटर पेट्रोल इंजन + इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएगा। इसकी कुल पावर 435hp होगी। टॉर्क 680Nm होगा और बैटरी 22kWh की होगी। कार करीब 100Km तक सिर्फ बिजली पर चल सकेगी। शहर में रोजाना आने-जाने के कई सफर बिना पेट्रोल खर्च किए पूरे हो सकते हैं और जरूरत पड़ने पर पेट्रोल इंजन भी साथ रहेगा। इसमें लक्जरी + परफॉर्मेंस + फ्यूल बचत, तीनों का कॉम्बिनेशन मिलेगा। सुरक्षा के लिए कार में और भी मजबूत ADAS पैकेज दिया गया है, जिसमें 10 कैमरे, 5 रडार और 12 अल्ट्रासोनिक सेंसर शामिल होंगे। एयर सस्पेंशन स्टैंडर्ड और रियर व्हील स्टीयरिंग जैसे हाई-एंड फीचर्स भी मिलेंगे।
