MG Majestor की धमाकेदार एंट्री, 44.99 लाख में लग्जरी का नया बॉस

MG Majestor की धमाकेदार एंट्री, 44.99 लाख में लग्जरी का नया बॉस

नई दिल्ली : इंडियन SUV मार्केट में एक और बड़ी और लग्जरी एंट्री हो गई है। MG Motor India ने अपनी नई फ्लैगशिप SUV MG Majestor को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने फिलहाल इसके टॉप वेरिएंट्स की कीमतों का खुलासा किया है, जहां 4×2 ऑटोमैटिक टॉप ट्रिम की कीमत 40.99 लाख रुपये और 4×4 ऑटोमैटिक टॉप ट्रिम की कीमत ₹44.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

MG Majestor एक ऐसी बड़ी और लग्जरी SUV है, जिसे उन लोगों के लिए बनाया गया है जो सड़क पर चलते ही अलग पहचान चाहते हैं और साथ ही खराब रास्तों पर भी बिना डर के गाड़ी चलाना चाहते हैं। इसका डिजाइन काफी बड़ा, भारी और दमदार रखा गया है। सामने की बड़ी ग्रिल, LED हेडलाइट्स और शार्प DRLs इसे बेहद प्रीमियम और आक्रामक लुक देते हैं। 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स और साइड स्टेप्स इसे और ज्यादा शाही बनाते हैं। यह SUV सड़क पर चलते हुए लोगों का ध्यान खींचती है।

इसमें 219mm का ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। खराब सड़क, बड़े स्पीड ब्रेकर, गड्ढे या पत्थरों वाले रास्तों पर भी गाड़ी नीचे से नहीं टकराएगी। वहीं 810mm वॉटर वेडिंग क्षमता के चलते यह SUV काफी गहरे पानी से भी निकल सकती है। कंपनी ने इसमें अलग-अलग रास्तों के हिसाब से Snow, Sand, Mud और Rock जैसे ड्राइविंग मोड्स दिए हैं। अगर आप बर्फ, रेत, कीचड़ या पत्थरीले रास्ते पर गाड़ी चला रहे हैं तो SUV खुद को उसी हिसाब से एडजस्ट कर लेती है, जिससे ड्राइविंग आसान और सुरक्षित हो जाती है।

इंजन भी काफी दमदार है। इसमें 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलता है जो 215hp की पावर पैदा करता है। यह SUV भारी होने के बावजूद तेज रफ्तार और दमदार पिकअप देने में सक्षम है। जरूरत पड़ने पर चारों पहियों में ताकत जाती है, जिससे खराब रास्तों पर भी गाड़ी फंसती नहीं है। अंदर का केबिन पूरी तरह लग्जरी फील देता है। दो बड़ी स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, JBL का दमदार म्यूजिक सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग इसे किसी लग्जरी होटल जैसा अनुभव देते हैं। सीट्स में कूलिंग और मसाज फीचर भी है, यानी लंबी यात्रा में भी थकान कम महसूस होगी।

MG Majestor सिर्फ एक SUV नहीं बल्कि लग्जरी, टेक्नोलॉजी और ऑफ-रोड ताकत का जबरदस्त पैकेज बनकर सामने आई है। यह सीधे तौर पर प्रीमियम फुल-साइज SUV सेगमेंट में बड़ी हलचल मचाने की तैयारी में है।