Made in India vivo T5x 5G की नई पारी शुरू
नई दिल्ली। स्टाइल, स्पीड और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वाले स्मार्टफोन यूजर्स के लिए vivo ने अपने लोकप्रिय vivo T5x 5G का नया Fusion Red कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। नया vivo T5x 5G Fusion Red वेरिएंट अब vivo India ई-स्टोर, Flipkart और सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। फोन को आकर्षक लाल रंग के साथ पेश किया गया है, जो इसे भीड़ से अलग पहचान देता है।
vivo T5x 5G को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 24,999 रुपये, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये, जबकि 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 30,999 रुपये रखी गई है। कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को बैंक डिस्काउंट का फायदा भी दे रही है। Axis Bank, HDFC Bank और SBI कार्ड से खरीदारी करने पर यूजर्स को 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। फोन को 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI विकल्प के साथ भी खरीदा जा सकता है। ऑफर का लाभ लेने के बाद इसकी प्रभावी कीमत घटकर क्रमशः 22,999 रुपये, 25,999 रुपये और 28,999 रुपये तक रह जाएगी। vivo T5x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 7200mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है और इसकी बैटरी करीब 6 साल तक बेहतर हेल्थ बनाए रखने में सक्षम है। फोन में 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए vivo T5x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। फोन में UFS 3.1 स्टोरेज और 8GB तक Extended RAM सपोर्ट मिलता है, जिससे ऐप जल्दी खुलते हैं और मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है। गेम खेलने वालों के लिए भी vivo T5x 5G में कई खास फीचर्स दिए गए हैं। इसमें Boost Mode और 4D Game Vibration जैसे फीचर्स मिलते हैं।
फोन में 6.76 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट साफ दिखाई देता है। डुअल स्टीरियो स्पीकर 400% तक ज्यादा वॉल्यूम एम्प्लीफिकेशन सपोर्ट करते हैं। फोटोग्राफी के लिए vivo T5x 5G में 50MP Sony मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ 2MP बोकेह कैमरा मिलता है। फोन से फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इसमें AI Erase, AI UHD, Super Night Mode, Document Mode और Dual-View Video जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
