• Vivo X500 Pro Max के लिए देने पड़ सकते हैं ₹1.79 लाख
2.29 लाख का होगा Vivo X500 Pro Max Master Set! फोटोग्राफी के शौकीनों पर नजर
₹1.19 लाख से ₹2.29 लाख तक कीमत, BIS सर्टिफिकेशन के बाद Vivo X500 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग के संकेत
प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में Vivo एक बार फिर बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। कंपनी की आगामी Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च होने के संकेत मिलने लगे हैं। चीन में सीरीज की घोषणा के बाद अब भारतीय कीमतों को लेकर नई जानकारी सामने आई है। Vivo X500 की शुरुआती कीमत ₹1,19,999, X500 Pro की ₹1,49,999 और X500 Pro Max की कीमत ₹1,59,999 से शुरू हो सकती है। इसके टॉप 512GB वेरिएंट की कीमत ₹1,79,999 तक जाने की संभावना है। वहीं, फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए पेश किए जा सकने वाले खास Master Set की कीमत ₹2,29,999 बताई गई है।
Vivo X500 को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसकी संभावित कीमत ₹1,19,999 बताई गई है। Vivo X500 Pro भी 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में आ सकता है। इसकी कीमत ₹1,49,999 रहने की चर्चा है।
वहीं, X500 Pro Max दो स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध हो सकता है। इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹1,59,999 और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹1,79,999 हो सकती है।
इस सीरीज का सबसे दिलचस्प विकल्प X500 Pro Max Master Set हो सकता है। इसकी संभावित कीमत ₹2,29,999 बताई गई है। माना जा रहा है कि इसमें स्मार्टफोन के साथ फोटोग्राफी से जुड़े खास एक्सेसरीज मिल सकते हैं।
यह पैकेज Vivo X300 Ultra के साथ आए Photography Kit जैसा हो सकता है। उस किट में प्रोटेक्टिव केस, माउंटिंग एक्सेसरी और दो टेली-कन्वर्टर लेंस दिए गए थे। हालांकि, X500 के Master Set में क्या-क्या मिलेगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Vivo ने दिसंबर 2025 में X300 सीरीज पेश की थी। उस समय X300 की शुरुआती कीमत ₹75,999 और X300 Pro की कीमत ₹1,09,999 थी। मई 2026 में आए X300 Ultra की कीमत ₹1,59,999 रखी गई थी। ऐसे में लीक कीमतें सही साबित होती हैं तो X500 सीरीज पिछले मॉडल के मुकाबले काफी महंगी हो सकती है।
आगामी स्मार्टफोन को Bureau of Indian Standards (BIS) से सर्टिफिकेशन मिलने की जानकारी भी सामने आई है। इससे भारत में लॉन्च की संभावना को बल मिला है। X500 Ultra भी भारतीय बाजार में आएगा या नहीं, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
