रफ्तार के दीवानों की बल्ले-बल्ले, अब सड़क पर दिखेगा रेस ट्रैक का जलवा
भारत में प्रीमियम और स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Yamahaमोटर इंडिया ने बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने ग्राहकों की जबरदस्त मांग को देखते हुए अपनी लोकप्रिय Monster Energy YamahaMotoGP Edition को एक बार फिर बाजार में उतार दिया है। यह एडिशन अब YamahaR15 V4 और YamahaMT-15 Version 2.0 में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी लोकप्रिय FZ सीरीज के रंगों में भी नया तड़का लगाया है, जिससे ग्राहकों को पहले से ज्यादा आकर्षक विकल्प मिलेंगे।
Yamahaका कहना है कि MotoGP एडिशन की वापसी उन बाइक प्रेमियों के लिए की गई है, जो रेसिंग स्टाइल और प्रीमियम डिजाइन वाली मोटरसाइकिलों को पसंद करते हैं। नई बाइक्स में Yamahaकी मशहूर MotoGP रेसिंग लिवरी दी गई है, जो फ्यूल टैंक, टैंक श्राउड और साइड पैनल पर साफ नजर आती है। रेसिंग ग्राफिक्स और स्पोर्टी डिजाइन इन बाइक्स को सड़क पर अलग पहचान देते हैं।
कंपनी ने केवल स्पोर्ट्स बाइक्स ही नहीं, बल्कि अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली FZ रेंज को भी नया लुक दिया है। 2026 YamahaFZ-S Fi Hybrid अब नए Ice Storm कलर में उपलब्ध होगी, जबकि पहले से मौजूद Matte Black वेरिएंट में नए स्पोर्टी ग्राफिक्स जोड़े गए हैं। वहीं FZ-S Fi को नया Metallic Black रंग दिया गया है, जो बाइक को और ज्यादा मस्कुलर, प्रीमियम और दमदार लुक देता है।
Yamahaका मानना है कि नए रंग और MotoGP एडिशन ग्राहकों को एक अलग राइडिंग अनुभव देंगे और कंपनी की रेसिंग विरासत को आम ग्राहकों तक पहुंचाएंगे। इससे युवा खरीदारों के बीच ब्रांड की लोकप्रियता और बढ़ने की उम्मीद है।
Yamahaने इन मॉडलों की एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत भी घोषित कर दी है। R15 V4 MotoGP Edition की शुरुआती कीमत 1,76,050 रुपये, MT-15 MotoGP Edition की 1,77,230 रुपये, FZ-S Fi Hybrid की 1,39,200 रुपये और FZ-S Fi स्टैंडर्ड की शुरुआती कीमत 1,29,880 रुपये रखी गई है। कंपनी को उम्मीद है कि इन नए अपडेट्स से उसकी स्पोर्ट्स और स्ट्रीट बाइक रेंज की लोकप्रियता और बिक्री दोनों में बढ़ोतरी होगी।
