एक बटन दबाओ, स्मार्ट वॉश पाओ : AI One-Touch फीचर संग Haier F11 वॉशिंग मशीन लॉन्च

नई दिल्ली: Haier Appliances India ने इंडिया में अपनी नई Haier F11 वॉशिंग मशीन सीरीज़ लॉन्च की है, जिसे खास तौर पर आज के व्यस्त और मॉडर्न घरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत इसकी Ultra Fresh Air Technology है, जो कपड़े धोने के बाद भी ड्रम के अंदर लगातार ताजी हवा चलाती रहती है। अगर आप कपड़े तुरंत बाहर नहीं निकाल पाते, तब भी वे करीब 12 घंटे तक बिना बदबू के ताजे और साफ बने रहते हैं, जो आमतौर पर वॉशिंग मशीन में सबसे बड़ी समस्या होती है।

इस मशीन में एक बड़ा और आसान AI Color Touch Panel दिया गया है, जिससे इसे चलाना बेहद सरल हो जाता है। इसमें साड़ी, जींस, कॉटन जैसे अलग-अलग कपड़ों के लिए पहले से प्रोग्राम मौजूद हैं। सफाई को बेहतर बनाने के लिए इसमें Essence Wash टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कपड़ों के वजन के हिसाब से खुद ही डिटर्जेंट की सही मात्रा तय कर लेती है। इससे न सिर्फ डिटर्जेंट की बचत होती है, बल्कि कपड़े भी सही तरीके से साफ होते हैं। Instant Dissolve Premix टेक्नोलॉजी डिटर्जेंट को माइक्रोबबल में बदलकर जल्दी घोलती है। 3D Power Spray उस घोल को सीधे कपड़ों पर डालकर गहराई तक सफाई करता है।

इसमें AI One-Touch फीचर भी दिया गया है, जिसमें सिर्फ एक बटन दबाने पर मशीन खुद ही कपड़ों के हिसाब से सही वॉश सेटिंग चुन लेती है। AI Wash फीचर कपड़ों के दाग-धब्बों को पहचानकर उसी के अनुसार वॉश प्रोग्राम सेट करता है, जिससे हर बार बेहतर रिजल्ट मिलता है। मशीन में 525mm का बड़ा Super Drum दिया गया है, जिससे कपड़ों को ज्यादा जगह मिलती है और वे बेहतर तरीके से घूमकर साफ होते हैं।

इसके अलावा Dual Spray टेक्नोलॉजी वॉश के बाद मशीन के अंदर झाग और गंदगी को साफ कर देती है। AI-DBT टेक्नोलॉजी से कपड़े धोते समय कंपन और आवाज कम होती है । यह वॉशिंग मशीन भारत में ही बनाई गई है, जो कंपनी के ‘Make in India’ विजन को मजबूत करती है। यह 12 किलो क्षमता में आती है और दो वेरिएंट Washer और Washer-Dryer में उपलब्ध है। इसकी कीमत करीब 53,800 रुपये से 64,000 रुपये के बीच रखी गई है। इसमें 4 साल की पूरी वारंटी और 12 साल मोटर वारंटी दे रही है।