35000 में गेमिंग का नया बॉस INFINIX GT 50 Pro लॉन्च

नई दिल्ली: Infinix ने गेमिंग सीरीज को और मजबूत करते हुए नया Infinix GT 50 Pro लॉन्च किया है, जो पिछले साल के GT 30 Pro का अपग्रेड वर्जन है। Infinix GT 50 Pro गेमिंग के लिए डिजाइन किया स्मार्टफोन है, जिसमें पावरफुल परफॉर्मेंस, शानदार डिस्प्ले, एडवांस कूलिंग और लंबी बैटरी लाइफ का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। फोन का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट करीब ₹35,000 में और 512GB वेरिएंट करीब 40,000 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह फोन Black Abyss, Red Blaze और Silver Glacier रंगों में उपलब्ध है।

फोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है और तेज स्पीड के साथ स्मूद गेमिंग का अनुभव देता है। इसके साथ 12GB LPDDR5X रैम और 256GB/512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है, जिससे हैवी गेम्स और मल्टीटास्किंग बिना किसी लैग के आसानी से हो पाती है। इसमें 6.78 इंच का AMOLED LTPS 1.5K स्क्रीन दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 30Hz से 144Hz तक जाता है। इसमें 330Hz टच सैंपलिंग और 2800Hz इंस्टेंट टच रिस्पॉन्स मिलता है, जिससे गेमिंग के दौरान स्क्रीन का रिस्पॉन्स काफी तेज और सटीक रहता है। 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन से स्क्रीन क्लियर और मजबूत रहती है।

गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए इसमें प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स (GT Trigger) दिए गए हैं, जिनमें 10 अलग-अलग प्रेशर लेवल मिलते हैं। यूजर इन ट्रिगर्स को अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कर सकता है, जिससे गेमिंग बिल्कुल कंसोल जैसी फील देती है। ये ट्रिगर्स 3 मिलियन से ज्यादा बार प्रेस सहन कर सकते हैं और 20ms की लो लेटेंसी के साथ काम करते हैं।
फोन में हीटिंग को कंट्रोल करने के लिए HydroFlow Liquid Cooling सिस्टम दिया गया है, जिसमें माइक्रो-पंप टेक्नोलॉजी और बड़ा कूलिंग एरिया शामिल है। यह लंबे समय तक गेम खेलने पर भी फोन को ज्यादा गर्म नहीं होने देता। कंपनी ने इसमें अपना N1 नेटवर्क मैनेजमेंट चिप भी दिया है, जो कनेक्टिविटी को बेहतर बनाता है।

इसमें पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और विडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आराम से चल सकती है। यह 45W फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।