TATA का धमाकेदार ‘Festival of GST’ कैंपेन लॉन्च, SUV से लेकर छोटी कारें 2 लाख रुपये तक सस्ती

नई दिल्ली: फेस्टिव सीज़न में Tata Motors ने ऑटो सेक्टर में हलचल मचा दी है। कंपनी ने ‘Festival of GST’ कैंपेन लॉन्च करते हुए अपनी पूरी पैसेंजर व्हीकल रेंज की कीमतों में भारी कटौती और अतिरिक्त बेनिफिट्स का ऐलान किया है। कार की कीमतों में 1.5 लाख तक की सीधी कटौती और फेस्टिव ऑफ़र्स जोड़कर कुल 2 लाख रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। ये ऑफर 30 सितंबर 2025 तक मान्य है। अब Nexon, Punch, Safari, Harrier जैसी गाड़ियां पहले से काफी सस्ती मिल रही हैं और कुछ तो अपनी लॉन्च-प्राइस पर वापस आ गई हैं।

Nexon खरीदने वाले ग्राहकों को लगभग 2 लाख रुपये तक की राहत मिलेगी। Curvv जैसी कार पर भी कंपनी 1.07 लाख रुपये तक का फायदा दे रही है Harrier और Safari जैसी प्रीमियम SUVs पर भी कंपनी दो लाख रुपये का फायदा दे रही है। ‘फेस्टिवल ऑफ GST’ कैंपेन के तहत अब Tiago 4.57 लाख रुपये से शुरू हो रही है, जिस पर 75,000 रुपये की कटौती हुई है।Tigor 5.48 लाख में मिलेगी। यह 81,000 रुपये सस्ती हो गई है। Punch की नई कीमत 5.49 लाख रुपये है। गाड़ी के इस मॉडल को खरीदने में 1.08 लाख रुपये की बचत होगी। जबकि Altroz अब 6.30 लाख रुपये में उपलब्ध है। इसे खरीदने में 1.11 लाख रुपये की बचत होगी। SUV सेगमेंट में Nexon 7.31 लाख रुपये में मिल रही है। यह 1.55 लाख रुपये सस्ती है।

Curvv 67,000 रुपये की कटौती के साथ 9.65 लाख रुपये में मिल रही है। प्रीमियम SUVs में Harrier 13.99 लाख में मिलेगी। इसे खरीदने पर ग्राहकों को 1.44 लाख रुपये का फायदा होगा । Safari 14.66 लाख रुपये में मिल रही है। इसमें 1.48 लाख की भारी कटौती की गई है। Nexon Creative वेरिएंट अब सिर्फ 9.99 लाख रुपये में उपलब्ध है। Tata Motors ने अपने दमदार ऑफर्स से मार्केट में प्राइस वॉर छेड़ दिया है। GST 2.0 के बाद पहले ही कंपनियां कीमतें घटा रही थीं, लेकिन टाटा ने न सिर्फ कटौती की, बल्कि उस पर फेस्टिव ऑफ़र्स भी जोड़ दिए। टाटा मोटर्स का मार्केट लीडरशिप की ओर बढ़ने का यह मजबूत कदम है।

Mahindra के कमर्शियल वाहनों पर ₹1.84 लाख तक की बंपर बचत, GST और फेस्टिव ऑफर्स का मिलेगा दोगुना फायदा

नई दिल्ली: इस त्योहारी सीजन में Mahindra ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा तोहफा पेश किया है। कंपनी ने अपनी कमर्शियल वाहनों की श्रृंखला पर विशेष त्योहारी ऑफर की घोषणा की है, जिसके तहत ग्राहकों को ₹1.84 लाख तक की भारी बचत का लाभ मिलेगा।

यह लाभ ग्राहकों को दोहरे फायदे के रूप में दिया जा रहा है: पहला, संशोधित जीएसटी दरों में कमी का पूरा लाभ, और दूसरा, अतिरिक्त त्योहारी बचत।

Mahindra के इस कदम से उसके कमर्शियल व्हीकल पोर्टफोलियो की वैल्यू और भी बढ़ गई है। इस ऑफर में बोलेरो पिक-अप, मैक्स पिक-अप, जीतो, सुप्रो और अन्य लोकप्रिय वाहन शामिल हैं, जो इस त्योहारी सीजन में व्यवसायों और फ्लीट मालिकों के लिए एक बेहतरीन खरीद का मौका बन गए हैं।

सितंबर के आखिरी हफ्ते में मार्केट में मचेगी Xiaomi 17 सीरीज की धूम

नई दिल्ली: Xiaomi की नई 17 सीरीज सितंबर के आखिरी हफ्ते, 30 सितंबर तक लॉन्च होने की तैयारी है। Xiaomi 17 Pro प्रीमियम और हाई-टेक स्मार्टफोन है। इस फोन के फीचर्स पूरी तरह एडवांस हैं। सीरीज़ में Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max तीन मॉडल होंगे। इस सीरीज़ में हर यूज़र के लिए, चाहे बेसिक यूज़र हो या हाई-एंड गैजेट लवर – कुछ नया और दमदार विकल्प मिलेगा।

Xiaomi 17 Pro में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप है। इसमें तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे हैं। मुख्य फोटो और वीडियो के लिए मेन कैमरा है। टेलीफोटो कैमरा दूर की चीज़ों को 5x ऑप्टिकल जूम के साथ क्लियर फोटो खींच सकता है। वाइड एरिया या ग्रुप फोटो के लिए अल्ट्रा वाइड कैमरा यूज करती है। leica-स्टाइल कैमरे से तस्वीरें एकदम प्रो लेवल की आती है। आप आसानी से कम रोशनी में या जूम करते हुए भी शानदार फोटो ले पाएंगे। IP69 रेटिंग के साथ फोन पूरी तरह सुरक्षित है। आप फोन को बारिश, धूल या पानी में भी सुरक्षित इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसका सबसे बड़ा और अनोखा फीचर Magic Back Screen है। ये फोन सिर्फ सामान्य स्मार्टफोन नहीं है, बल्कि इसमें एक स्पेशल सेकंड स्क्रीन भी है। ये कैमरे के पीछे छोटा सेकंड डिस्प्ले है, जो कॉल अलर्ट दिखाता है और म्यूजिक, टाइमर जैसे विजेट्स को सीधे कंट्रोल करने देता है। यह स्क्रीन कैमरे के पीछे लगी है। यह आपको कॉल, म्यूजिक या टाइमर जैसे फीचर्स सीधे दिखाता और कंट्रोल करने देता है। Magic Back Screen के कारण आप कॉल, म्यूजिक, टाइमर सब सीधे स्क्रीन पर देख और कंट्रोल कर सकते हैं। 6.3 इंच की LTPO स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट से फोन का डिस्प्ले सुपर है। रंग और ब्राइटनेस कमाल की है।

Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 6,300mAh बैटरी और 100W वायर्ड चार्जिंग से फोन की परफॉर्मेंस भी दमदार है। इसमें 6,300mAh बैटरी और 100W की वायर्ड चार्जिंग है यानी बैटरी जल्दी चार्ज होती है। फोन में Ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है, जो तेज और सुरक्षित है। HyperOS 3 (Android 16 बेस्ड) से फोन की सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस पूरी तरह स्मूद और एडवांस है। Xiaomi 17 Pro एक ऐसा स्मार्टफोन है जो सिर्फ देखने में ही नहीं, बल्कि इस्तेमाल करने में भी बेहद एडवांस और दमदार है।

Instamart Quick India Movement Sale 2025 28 सितंबर तक : 50–90% तक छूट, 10 मिनट में डिलीवरी

नई दिल्ली: Instamart का Quick India Movement Sale अब Swiggy और Instamart ऐप्स पर 28 सितंबर तक चलेगी। इस धमाकेदार सेल में 50 हजार से ज्यादा प्रॉडक्ट्स पर 50 से 90 प्रतिशत तक की भारी छूट मिल रही है, जिसमें 50,000 से ज्यादा प्रोडक्ट शामिल हैं। इस सेल में Apple, OnePlus, JBL, Marshall जैसी बड़ी ब्रैंड्स के गैजेट्स, होम इलेक्ट्रॉनिक्स और फेस्टिवल की जरूरतों की चीजें शामिल हैं। सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपका ऑर्डर सिर्फ 10 मिनट में डिलीवर हो जाएगा।

Instamart का Quick India Movement Sale में 10 दिनों तक 50,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर 50–90% तक की छूट मिल रही है। हर चीज़ की डिलीवरी सिर्फ 10 मिनट में। OnePlus 13R 12GB+256GB वाला वेरिएंट 44,999 रुपये से घटकर 38,999 रुपये में मिल रहा है। Hammer AirFlow वायरलेस एयरबड्स की कीमत सिर्फ 349 रुपये है। Lenovo IdeaPad Slim 3 i5 लैपटॉप 48,999 रुपये में मिल रहा है। इसकी कीमत पहले 70,790 रुपये थी।

Golden Hour डील्स का मज़ा कुछ अलग ही है – रोज़ शाम 5 से 7 बजे ग्राहक वोट से चुनी गई डील्स, जैसे OnePlus Nord CE4 Lite, Hammer AirFlow और और भी कई हॉट प्रोडक्ट्स, सब आपके लिए। पिछले साल Instamart ने Quick Sale में 100,000+ ऑर्डर्स 10 मिनट में डिलीवर किए थे, इस साल तो धमाका और बड़ा होने वाला है। तो इंतजार किस बात का? ऐप खोलिए, अपनी पसंदीदा डील चुनिए और 10 मिनट में अपने घर पर लाइव डिलीवरी का मज़ा लीजिए!

इंडिया में 14 अक्टूबर को MINI की स्टाइलिश रेसिंग SUV की एंट्री, बुकिंग 22 सितंबर से

नई दिल्ली: MINI India Countryman JCW को 14 अक्टूबर 2025 को लॉन्च कर रही है। ये पहली बार है, जब नई Countryman का पेट्रोल वर्ज़न भारत आएगा। अब तक ये SUV केवल इलेक्ट्रिक (EV) वर्ज़न में ही उपलब्ध थी, जो भारत में मिड-2024 में आई थी। ये नई JCW मॉडल लगभग उसी तरह दिखती है जैसे सीमित Countryman E JCW Pack थी। गाड़ी के सामने का हिस्सा दमदार दिखता है। बिग बंपर और बड़े एयर वेंट्स इसे स्पोर्टी फील देती हैं। गाड़ी में बड़े अलॉय व्हील्स हैं और छत का रंग बाकी बॉडी से अलग है। पीछे की तरफ ट्विन एग्जॉस्ट पाइप्स और स्पोर्टी बम्पर लगे हैं। इससे गाड़ी रेसिंग स्टाइल जैसी दिखाई देती है।

नई Countryman JCW पेट्रोल है, इसलिए इसे चलाने के लिए इंजन को ठंडी हवा चाहिए। इसलिए इसमें फंक्शनल ग्रिल लगाया गया है, जो सीधे इंजन तक एयर पहुंचाता है। ये ग्रिल सिर्फ लुक के लिए नहीं, बल्कि इंजन को सांस लेने और सही तापमान में चलाने के लिए है। Countryman E JCW Pack के विपरीत, इसमें फंक्शनल ग्रिल होगा जो इंजन तक एयर सप्लाई करेगा।

कार में लाल रंग के छोटे-छोटे डिजाइन एलिमेंट्स हैं, जो स्पोर्टी और रेसिंग वाला लुक देते हैं। स्टियरिंग व्हील JCW वर्ज़न के लिए खास है, हाथ में पकड़ने में स्पोर्टी फील देता है। ड्राइव करते समय आप अलग-अलग मोड चुन सकते हैं, जैसे स्पोर्टी, कम्फर्ट या इको, जो गाड़ी की परफॉर्मेंस बदलते हैं। स्क्रीन पर दिखने वाला डिज़ाइन और जानकारी भी JCW के लिए खास और स्पोर्टी लगेगा। एक्सिलरेटर और ब्रेक पेडल्स रेसिंग स्टाइल के जैसे लगते हैं।

इस SUV में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है। ये इंजन ग्लोबल मार्केट में 308 bhp की पावर और 400 Nm टॉर्क देता है। ये गाड़ी तेज़ और दमदार चलेगी। पावर को सभी चार पहियों तक 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के जरिए भेजा जाएगा। स्टियरिंग के पीछे लगे पैडल से आप गाड़ी को मैनुअल मोड जैसा फील देकर तेज़ गियर बदल सकते हैं। ये SUV स्पोर्टी फील और दमदार परफॉर्मेंस दोनों देती है, चाहे शहर में चलाओ या हाईवे पर। इस कार की बुकिंग भारत में 22 सितंबर, 2025 से शुरू हो जाएगी।

Big Billion Days VS. Great Indian Festival : ऑनलाइन शॉपिंग की जंग का काउंटडाउन शुरू

नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन के दस्तक देते ही ऑनलाइन शॉपिंग की सबसे बड़ी जंग छिड़ गई है। Flipkart की Big Billion Days 2025 और Amazon की Great Indian Festival 2025 आमने-सामने हैं। दोनों प्लेटफॉर्म 23 सितंबर से सभी के लिए लाइव होंगे, लेकिन खास मेंबर्स के लिए 22 सितंबर रात 12 बजे से ही सेल का अर्ली एक्सेस मिलेगा। Flipkart पर Plus और Black मेंबर्स, तो Amazon पर Prime मेंबर्स इस प्रिविलेज का मज़ा लेंगे। इस बार की सबसे बड़ी टक्कर iPhones को लेकर है। दोनों ई-कॉमर्स दिग्गज iPhone 15 सीरीज़ और लेटेस्ट iPhone 16 सीरीज़ पर रिकॉर्ड तोड़ डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स पेश कर रहे हैं।

iPhone 15 सीरीज़ की जंग में बेस वेरिएंट iPhone 15 (128GB) पर Flipkart और Amazon लगभग बराबरी पर हैं, लेकिन Amazon 59,900 रुपये में ये मॉडल दे रहा है, जो Flipkart से 99 रुपये सस्ता है। iPhone 15 Plus (128GB) की Flipkart पर कीमत 69,999 रुपये है जबकि Amazon 69,499 रुपये में इसे बेच रहा है—लेकिन असली ट्विस्ट आता है iPhone 15 Pro (128GB) की Flipkart पर कीमत 90,999 रुपये है और Amazon पर 1,19,900 रुपये। यहां Flipkart ने सीधे Amazon को 28,901 रुपये का सबसे बड़ा झटका दिया है।

इस बार की iPhone 15 सीरीज़ की जंग दो हिस्सों में बंटी हुई है। छोटे और मिड-रेंज मॉडल यानी iPhone 15 और 15 Plus पर Amazon हल्की-फुल्की बढ़त बनाए हुए है, iPhone 15 Pro की बिक्री में Flipkart ने खेल पूरी तरह पलट दिया है।
अगर आप iPhone 15 Pro खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस बार Flipkart Big Billion Days आपको ₹28,000 से भी ज्यादा की बचत कराएगी। वहीं, iPhone 15 और iPhone 16 सीरीज़ पर Amazon Great Indian Festival थोड़ा आगे है, जहां iphone 99 रुपये से लेकर 2,099 रुपये तक सस्ते मिल रही हैं। दोनों प्लेटफॉर्म बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और अर्ली एक्सेस डील्स के जरिए बचत को और बढ़ाने वाले हैं।

GST 2.0 : Mahindra BOLERO खरीदने में 2.56 लाख की बचत, THAR में 1.55 लाख की कटौती

नई दिल्ली: Mahindra ने GST 2.0 सुधारों के बाद अपने एसयूवी मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमतों में कटौती की है। महिंद्रा ने इसका सीधा लाभ ग्राहकों को दिया है। महिंद्रा अब बोलेरो, बोलेरो नियो, एक्सयूवी 3XO, थार, थार रॉक्स, स्कॉर्पियो क्लासिक, स्कॉर्पियो-एन और एक्सयूवी700 जैसे लोकप्रिय मॉडलों पर भी अतिरिक्‍त छूट दे रही है। महिंद्रा की ये गाडियां 1.53 लाख रुपये से लेकर 2.56 लाख रुपये तक सस्‍ती हो गई है। सबसे ज्‍यादा बोलेरो नियो का रेट घटाया गया है।

जीएसटी दरों में कमी के बाद गाड़ियों के एक्स-शोरूम दाम में एक लाख रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक की कमी आई है। महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो पर सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है। इनकी कीमत 1.27 लाख रुपये तक घट गई है। कंपनी ने 1.29 लाख रुपये तक के अतिरिक्त लाभ दिए हैं। इस तरह कुल मिलाकर 2.56 लाख रुपये तक का फायदा हो रहा है। अब बोलेरो रेंज की शुरुआती कीमत 8.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) XUV 3XO की शुरुआती कीमत 1.56 लाख रुपये कम हो गई है। साथ ही कंपनी ने 90,000 रुपये तक का अतिरिक्त ऑफर भी जोड़ा है। कुल 2.46 लाख रुपये तक की बचत हो रही है। अब XUV 3XO की शुरुआती कीमत 7.28 लाख रुपये है। महिंद्रा की थार पर अब 1.35 लाख रुपये की सीधी कटौती और 20,000 रुपये तक का अतिरिक्त ऑफर मिल रहा है। इस दमदार ऑफ-रोडर पर कुल 1.55 लाख रुपये तक का फायदा हो रहा है। अब थार की शुरुआती कीमत 10.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो

स्कॉर्पियो क्लासिक पर 1.01 लाख रुपये की कीमत में कटौती हुई है और इसके साथ 95,000 रुपये तक का फेस्टिव ऑफर मिल रहा है। यानी कुल 1.96 लाख रुपये का फायदा। अब इसकी शुरुआती कीमत 12.98 लाख रुपये है। स्कॉर्पियो-एन पर 1.45 लाख रुपये की कटौती और 71,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। यानी कुल 2.15 लाख रुपये की बचत। अब स्कॉर्पियो-एन की शुरुआती कीमत 13.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। महिंद्रा XUV700 पर कीमत में 1.43 लाख रुपये की कटौती और 81,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा ऑफर मिल रहा है। कुल 2.24 लाख रुपये तक का फायदा। अब इसकी शुरुआती कीमत 13.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है। 

89,999 रुपये में Ampere Magnus Grand के फैमिली फ्रेंडली ई-स्कूटर की ग्रैंड एंट्री

नई दिल्ली: इंडिया की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड Ampere ने अपने नए फैमिली स्कूटर Magnus Grand को लॉन्च कर दिया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 89,999 रुपये रखी गई है। यह स्कूटर Lithium Ferro Phosphate (LFP) बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसे 5 साल या 75,000 किलोमीटर की वॉरंटी दी गई है।

Ampere Magnus Grand स्कूटर को चलाना और सवारी करना अब और भी सुरक्षित, और आरामदायक बन गया है। पीछे बैठने वालों का बैलेंस बनाने के लिए टिकाऊ और भरोसेमंद हैंडल है। ब्रेक जल्दी और संतुलित तरीके से काम करते हैं, जिससे राइडर की सुरक्षा बढ़ती है। लंबे समय तक बैठने पर भी आराम मिलता है। ज्यादा वजन या सामान लेकर भी स्कूटर आसानी से और सुरक्षित ढंग से चलाया जा सकता है। इसमें 2.3 kWh LPF बैटरी लगी है, जो एक बार चार्ज करने पर 80-95 किलोमीटर (ईको मोड) तक का रेंज देती है। Magnus Grand, Magnus Neo प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित है, जिसे पहले 2,300 किलोमीटर का बेंगलुरु-दिल्ली सफर पूरा करने के लिए पहचान मिली थी। नया मॉडल ड्यूल-फ्रेम चेसिस के साथ आता है और खासतौर पर शहरी परिवारों के लिए डिज़ाइन किया गया है।

स्कूटर की डिजिटल स्क्रीन आपको स्पीड, बैटरी लेवल, ट्रिप मीटर, और अन्य जरूरी जानकारी आसानी से दिखाती है। स्कूटर की सीट के पीछे लोहे की मजबूत रेलिंग है। इसका फायदा पैसेंजर को पकड़ने के लिए पकड़ बनाने में मदद मिलती है। भारी सामान या बैग बांधने में सहूलियत होती है । एडवांस ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी से स्कूटर में अब बेहतर और तेज़ ब्रेक लगते हैं। स्कूटर दो प्रीमियम ड्यूल-टोन रंग Matcha Green और Ocean Blue, गोल्ड फिनिश बैजिंग के साथ उपलब्ध है। ड्यूल-टोन रंग होने का मतलब है कि स्कूटर के दो अलग-अलग हिस्सों का रंग अलग है, जिससे यह स्टाइलिश और आकर्षक दिखता है। अगर आप एक भरोसेमंद, स्टाइलिश और फैमिली फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं, तो Ampere Magnus Grand आपके लिए सही विकल्प है।

कल हो न हो : 22 सितंबर से बढ़ेंगे आपकी ड्रीम बाइक के दाम, आज ही खरीदें, कहीं देर न हो जाए

नई दिल्ली: अगर आप प्रीमियम बाइक के शौकीन हैं और बजट लगभग 5 लाख तक का है, तो ध्यान दें। 22 सितंबर 2025 से GST 2.0 लागू होने वाला है। इसके बाद 350cc से ऊपर की हर बाइक पर टैक्स 28% से बढ़कर 40% हो जाएगा। आपकी पसंदीदा Royal Enfield, Aprilia, Tuono या Harley जैसी बाइक्स 16,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक महंगी हो जाएंगी। जो बाइक आपको पसंद है, उसे आज ही खरीदना फायदेमंद रहेगा। अभी एक्सचेंज बोनस, फाइनेंस स्कीम और एक्सेसरीज़ जैसे ऑफ़र्स भी मिल रहे हैं, जो GST बढ़ने के बाद नहीं रहेंगे। देर मत कीजिए। कल से कीमतें बढ़ जाएंगी और मार्केट में पहले जैसी डील्स भी नहीं मिलेंगी।

Royal Enfield Super Meteor 650 बड़ी और शानदार क्रूज़र बाइक है। जीएसटी लागू होने से पहले इसकी कीमत 3.71 लाख है और GST बढ़ने के बाद 3.98 लाख तक जाएगी। इसमें 648cc parallel-twin इंजन लगे हैं। सीट थोड़ी नीची और हैंडल चौड़े हैं, जिससे बाइक पर बैठना आरामदायक होता है। बाइक के सामने ऊंचा विंडस्क्रीन लगा है, जो हवा और धूल से बचाता है पीछे बैठने वाले (सवारी) के लिए बैकरेस्ट दिया गया है, जिससे पीछे बैठने वाला भी आराम से बैठ सकता है। BSA Gold Star 650 ब्रिटिश हेरिटेज वाली रेट्रो क्रूज़र बाइक है। इसकी कीमत जीएसटी 2.0 लागू होने के पहले 3.09 लाख रुपये है। दो दिन बाद इसकी कीमत 3.31 लाख रुपये हो जाएगी।

Aprilia RS 457 4.23 लाख की इटैलियन स्पोर्टबाइक है, जो दिखने में स्टाइलिश और राइडिंग में दमदार है। 22 सितंबर से GST बढ़ने के बाद बाइक की कीमत 29,000 रुपये ज्यादा हो जाएगी। prilia Tuono 457 की वर्तमान एक्स-शोरूम कीमत 3.95 लाख रुपये है। 22 सितंबर 2025 से लागू होने वाले GST 2.0 के तहत, 350cc से ऊपर की बाइक्स पर टैक्स दर 28% से बढ़ाकर 40% कर दी गई है। इससे Tuono 457 की कीमत में लगभग 27,000 रुपये की वृद्धि हो सकती है, जिससे नई एक्स-शोरूम कीमत 4.22 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।

Harley-Davidson X440 की अभी भारत में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.39 लाख रुपये है। इसमें 440cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है और trellis फ्रेम पर फिट है। राइड आरामदायक और स्टेबल रहे, इसके लिए फ्रंट में USD फोर्क और रियर में ट्विन शॉक दिया गया है। 3.5-inch TFT cluster, Bluetooth कनेक्टिविटी और turn-by-turn नेविगेशन मिलती है। GST 2.0 लागू होने के बाद 22 सितंबर 2025 से, 350cc से ऊपर की बाइक्स पर टैक्स 28% से बढ़कर 40% हो जाएगा।

Portronics Conch One ईयरफोन : म्यूजिक सुनिए, गाना गाइए, चाहे तो करें रिकॉर्डिंग, मिलेगी थियेटर जैसी आवाज

नई दिल्ली: Portronics ने india के पहले Type-C Karaoke Earphones – Conch One लॉन्च किए हैं। ये ईयरफ़ोन देश में पहली बार आए हैं, जो सीधे Type-C पोर्ट से काम करते हैं (आजकल के स्मार्टफोन्स और लैपटॉप्स में यही पोर्ट ज़्यादा होता है)। ये सिर्फ गाने सुनने के लिए नहीं बने हैं, बल्कि इनसे आप अपनी आवाज़ में म्यूज़िक के साथ गाना गा सकते हैं और माइक जैसा फील पा सकते हैं। कंटेंट क्रिएट्स और यू-ट्यूबर्स की तरह विडियो रेकॉर्ड कर सकते हैं। आप इससे ऑनलाइन क्लास अटेंड कर सकते हैं। आप व्लॉगिंग कर सकते हैं। अपनी आवाज़ और विडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर कंटेंट डालना)। ये इयरफ़ोन म्यूज़िक + माइक + क्रिएटिविटी का कॉम्बो हैं, जो नॉर्मल इयरफ़ोन से कहीं ज्यादा काम के हैं।

Conch One में खास Karaoke Mic लगा है, जिसमें 8 अलग-अलग साउंड मोड्स दिए गए हैं । इन मोड्स का इस्तेमाल करके आप अपनी आवाज़ का टोन और स्टाइल बदल सकते हैं। अगर आप गाना गा रहे हैं तो कभी थिएटर जैसी आवाज़, कभी प्रोफेशनल सिंगर जैसी आवाज़ या कभी मेलोडी टोन में अपनी रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। इसमें अलग से सेटिंग करने का कोई झंझट नहीं है। बस एक बटन दबाकर आप नॉर्मल म्यूज़िक सुनने से तुरंत Karaoke मोड में शिफ्ट हो सकते हैं।

Conch One ईयरफोन 14.2mm के हाई-क्वालिटी स्पीकर ड्राइवर से लैस है। इससे आवाज़ और म्यूज़िक क्लियर, दमदार और गहरे बेस के साथ सुनाई देता है। गाना सुनने का मज़ा बढ़ जाता है। इसमें 4 तरह के EQ प्रीसेट्स भी दिए गए हैं। यूज़र अपने गाने के जॉनर (जैसे – पॉप, रॉक, एकॉस्टिक या मेलोडी) के हिसाब से साउंड को सेट कर सकते हैं। ये ईयरफोन हर तरह का म्यूज़िक आपके मूड और पसंद के हिसाब से ट्यून करने की सुविधा देते हैं।

Conch One का डिज़ाइन हल्का और आरामदायक है। आप इसे लंबे समय तक पहनकर भी थकते नहीं है। इसकी केबल उलझती नहीं है। यह मजबूत होने के साथ संभालने में आसान है। इसमें Type-C ऑडियो जैक है, जिससे ये आजकल के ज़्यादातर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप में बिना किसी एडॉप्टर के सीधे लगाकर तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है। Portronics Conch One ईयरफ़ोन की कीमत 1,149 रुपये है। ये ईयरफोन Portronics की ऑफिशियल वेबसाइट पर, Amazon और Flipkart जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर, और साथ ही देशभर के रिटेल दुकानों में भी आसानी से मिल जाएंगे। कंपनी इन पर 6 महीने की वॉरंटी भी दे रही है। कोई खराबी होने या दिक्कत आने पर कंपनी ज़िम्मेदारी लेगी।