नई दिल्ली: इंडिया में तेजी से बढ़ती बिग-स्क्रीन टीवी की मांग के बीच Intex Technologies ने अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत करते हुए 65-इंच और 75-इंच के नए QLED 4K स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिए हैं। यह नई रेंज खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो बड़ी स्क्रीन, दमदार पिक्चर क्वालिटी और एडवांस्ड स्मार्ट फीचर्स के साथ प्रीमियम एंटरटेनमेंट अनुभव चाहते हैं।
कंपनी के नए मॉडल LED-GQ6511 (65-इंच) और LED-GQ7511 (75-इंच) QLED डिस्प्ले के साथ 4K Ultra HD (3840×2160) रेजोल्यूशन देते हैं, जिससे शानदार ब्राइटनेस, गहरे रंग और बेहतरीन कंट्रास्ट देखने को मिलता है। ये टीवी फ्रेमलेस ADS पैनल पर आधारित हैं, जो वाइड व्यूइंग एंगल के साथ हर कोने से शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देते हैं। इसमें Dolby Vision, HDR और MEMC जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे तेज़ मूवमेंट वाले सीन में भी स्मूद और क्लियर पिक्चर मिलती है। 400 निट्स से ज्यादा ब्राइटनेस और एडवांस्ड कलर ऑप्टिमाइजेशन हर तरह की लाइटिंग कंडीशन में शानदार परफॉर्मेंस सुनिश्चित करते हैं।
यह टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर चलते हैं, जहां यूज़र्स को पर्सनलाइज्ड कंटेंट इंटरफेस मिलता है। इसमें YouTube, Netflix, Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar जैसे लोकप्रिय ऐप्स के साथ Google Play Store का भी सपोर्ट मिलता है। बिल्ट-इन Chromecast के जरिए यूज़र अपने स्मार्टफोन से सीधे टीवी पर कंटेंट कास्ट कर सकते हैं, जिससे एंटरटेनमेंट और भी आसान हो जाता है।
परफॉर्मेंस के लिए इन टीवी में क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग और ऐप नेविगेशन स्मूद रहता है। ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें Dolby Atmos और Dolby Audio का सपोर्ट मिलता है, साथ ही ड्यूल 15W बॉक्स स्पीकर्स इमर्सिव और बैलेंस्ड साउंड देते हैं, जो बड़े स्क्रीन पर देखने का मजा दोगुना कर देते हैं।
कनेक्टिविटी के लिहाज से HDMI, USB, ब्लूटूथ, डुअल-बैंड Wi-Fi और इथरनेट जैसे सभी जरूरी विकल्प दिए गए हैं। इंडियन टीवी मार्केट में प्रीमियम सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और इसी ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए इंटेक्स की यह नई QLED रेंज लॉन्च की गई है। 18,000 से ज्यादा पिन कोड्स में फैले मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के साथ यह टीवी ऑफलाइन रिटेल चैनलों पर उपलब्ध होंगे।
