कार केयर में इंकलाब : सर्विस सेंटर की छुट्टी, Nippon Paint India का FX10 लॉन्च

नई दिल्ली: इंडिया में तेजी से बदलते ऑटोमोबाइल ट्रेंड के बीच Nippon Paint India ने ऑटो केयर सेगमेंट में नई प्रीमियम रेंज FX10 लॉन्च की है। यह खास तौर पर उन कार और बाइक ओनर्स के लिए बनाई गई है जो अपने वाहन को सिर्फ इस्तेमाल नहीं बल्कि उसे परफेक्ट लुक में रखना चाहते हैं। कंपनी ने यह लॉन्चिंग इंडिया में अपने 15 साल का कामकाज पूरा होने के मौके पर की है।

हाई-टेक FX10 रेंज Nippon Paint India की एक प्रीमियम ऑटो केयर प्रोडक्ट लाइन है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि आम यूजर भी घर बैठे अपनी कार या बाइक को आसानी से साफ, चमकदार और सुरक्षित रख सके, इसमें ऐसे एडवांस सॉल्यूशंस दिए गए हैं जैसे वॉटरलेस वॉश, हाइड्रोफोबिक कोटिंग और इंटीरियर प्रोटेक्शन, जो बिना ज्यादा मेहनत के गाड़ी को शो-रूम जैसा फिनिश देते हैं। ये प्रोडक्ट्स इको-फ्रेंडली हैं और तुरंत नजर आने वाला बेहतर रिजल्ट देते हैं।

FX10 का मुख्य उद्देश्य यह है कि अब यूजर बिना सर्विस सेंटर गए और बिना ज्यादा मेहनत के अपनी कार को शो-रूम जैसी चमक दे। यह रेंज “Do-It-Yourself” और प्रोफेशनल क्वॉलिटी के बीच का गैप खत्म करती है और आम यूजर को आसान तरीके से हाई-क्वालिटी रिजल्ट देती है, जिससे कार केयर पहले से ज्यादा आसान और किफायती हो जाता है।

इस रेंज में कुल 18 हाई-परफॉर्मेंस प्रोडक्ट्स शामिल हैं, जिनमें कार के एक्सटीरियर के लिए हाइड्रोफोबिक कोटिंग्स, बिना पानी के सफाई करने वाले सॉल्यूशंस, इंटीरियर को सुरक्षित रखने वाले प्रोडक्ट्स और सरफेस को फिर से नया जैसा बनाने वाली एडवांस टेक्नोलॉजी शामिल है, ये सभी प्रोडक्ट्स लैब-टेस्टेड और इको-फ्रेंडली हैं। ये कार को चमकदार बनाने के साथ-साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखते हैं।

FX10 रेंज को फिलहाल केवल डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए बेचा जाएगा, जिसमें कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart शामिल हैं। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक FX10 जापानी प्रिसीजन और ग्लोबल इनोवेशन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, जो कार केयर को आसान, तेज और असरदार बनाता है। यह पानी की बचत पर भी जोर देता है क्योंकि इसमें वाटरलेस क्लीनिंग सॉल्यूशंस शामिल हैं, जो पारंपरिक कार वॉश की तुलना में काफी कम पानी इस्तेमाल करते हैं।