स्टाइलिश रंगों में Suzuki Avenis लॉन्च, दमदार इंजन, स्पोर्टी डिजाइन से लैस शान की सवारी

नई दिल्ली: Suzuki Motorcycle India Pvt. Ltd. ने अपने पॉपुलर स्पोर्टी स्कूटर Avenis Special Edition को नए और आकर्षक अवतार में पेश किया है। कंपनी ने इसमें Pearl Glacier White और Metallic Oort Gray का शानदार डुअल-टोन कलर ऑप्शन जोड़ा है, जो स्कूटर की स्टाइल और रोड प्रेजेंस को और ज्यादा दमदार बना देता है। युवाओं और स्टाइल पसंद करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए अपने पोर्टफोलियो को लगातार अपडेट कर रही है। नया कलर ऑप्शन न सिर्फ स्कूटर को फ्रेश लुक देता है, बल्कि इसे भीड़ में अलग पहचान भी दिलाता है।

कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट Deepak Mutreja के मुताबिक, Avenis पहले से ही अपने स्पोर्टी डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और रोजमर्रा के इस्तेमाल की सुविधा के लिए पसंद किया जा रहा है। इसमें 124.3cc का इंजन दिया गया है जो पावर भी देता है और पेट्रोल भी कम खर्च करता है। यह स्कूटर तेज भी है और माइलेज भी अच्छा देता है, इसलिए शहर में चलाने के लिए यह बढ़िया विकल्प है। इसमें LED लाइट्स, स्पोर्टी स्टिकर, मजबूत ग्रैब रेल और डिजिटल मीटर दिया गया है, जो मोबाइल से भी कनेक्ट हो सकता है। आपको कॉल, मैसेज जैसी जानकारी भी स्कूटर के डिस्प्ले पर मिल सकती है।

फोन चार्ज करने के लिए USB पोर्ट, आगे सामान रखने की जगह, बाहर से पेट्रोल भरने की सुविधा, बड़ी और आरामदायक सीट और सीट के नीचे अच्छा खासा स्टोरेज मिलता है। साथ ही ब्रेकिंग सिस्टम और सस्पेंशन इसे सुरक्षित और आरामदायक बनाते हैं। युवाओं को जोड़ने के लिए कंपनी ने Naruto Shippuden के साथ भी कोलैबोरेशन किया है, जिससे यह स्कूटर और ज्यादा कूल और ट्रेंडी लगता है।

इसमें LED लाइट्स लगी हैं, जो रात में बेहतर रोशनी देती हैं और देखने में भी स्मार्ट लगती हैं। स्पोर्टी स्टिकर और मजबूत ग्रैब रेल इसे और स्टाइलिश बनाते हैं। इसका डिजिटल मीटर मोबाइल से कनेक्ट हो जाता है, जिससे कॉल और मैसेज जैसी जानकारी आपको सीधे स्क्रीन पर दिख जाती है। यह स्कूटर USB चार्जिंग के साथ फ्रंट बॉक्स, एक्सटर्नल फ्यूल फिलर, लंबी और आरामदायक सीट और 21.8 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है। वहीं टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, Combined Brake System (CBS), 12-इंच फ्रंट टायर और साइड-स्टैंड इंटरलॉक जैसी सुविधाएं इसे सुरक्षित और आरामदायक बनाती हैं। नया कलर, दमदार फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ Suzuki Avenis Special Edition एक बार फिर स्पोर्टी स्कूटर सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए तैयार है।