नई दिल्ली: इंडिया के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में Hero MotoCorp अब बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी अगस्त 2026 में नया किफायती Hero Vida Electric Scooter लॉन्च करने जा रही है, जिसकी कीमत 1 लाख रुपये से कम हो सकती है।
Hero का यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 3.8kWh बैटरी पैक के साथ आएगा। Vida स्कूटर्स की बिक्री में 148% की जबरदस्त उछाल के बाद Hero अब EV मार्केट में बड़ा दांव खेल रहा है। कंपनी सिर्फ नया स्कूटर ही नहीं ला रही, बल्कि 2027 तक अपना प्रोडक्शन भी दोगुना करने जा रही है। तेजी से बढ़ती Vida की रफ्तार साफ दिखा रही है कि Hero MotoCorp अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में बड़ा खिलाड़ी बनने के मिशन पर है।
Hero MotoCorp ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एंट्री Vida V1 सीरीज से की थी। शुरुआत में इसकी कीमतें थोड़ी ज्यादा थीं, जिसकी वजह से बिक्री की रफ्तार धीमी रही। लेकिन 2025 में कंपनी ने किफायती Vida VX2 रेंज लॉन्च की और साथ में BaaS (Battery as a Service) स्कीम भी पेश की। इसके बाद Vida स्कूटर्स की बिक्री में लगातार तेज उछाल देखने को मिला। आज Vida देश का चौथा सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड बन चुका है।
Hero का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 3.8 kWh बैटरी पैक के साथ आ सकता है। इसकी कीमत 1 लाख रुपये से कम रखने की तैयारी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक इसे खरीद सकें। कंपनी को उम्मीद है कि यह नया मॉडल TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather जैसे फिक्स्ड बैटरी वाले स्कूटर्स को कड़ी टक्कर देगा।
बढ़ती डिमांड को देखते हुए Hero MotoCorp अपनी EV प्रोडक्शन क्षमता भी दोगुनी करने जा रही है। फिलहाल Vida स्कूटर्स का सालाना उत्पादन 3.3 लाख यूनिट है, जिसे 2027 तक बढ़ाकर 6.6 लाख यूनिट किया जाएगा। आंध्र प्रदेश के श्री सिटी प्लांट में बनने वाले Vida स्कूटर्स का उत्पादन FY2027 तक 1.48 लाख यूनिट से बढ़ाकर 2.8 लाख यूनिट तक पहुंचाने की योजना है।
इंडिया में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार अब तेजी से बढ़ रहा है। FY2026 में EV टू-व्हीलर्स की हिस्सेदारी कुल बिक्री में 6.5% तक पहुंच गई, जो पिछले साल 6.1% थी। अप्रैल 2026 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री 1.48 लाख यूनिट रही, जबकि अप्रैल 2025 में यह 92,536 यूनिट थी। सालाना आधार पर 61% की जबरदस्त बढ़त दर्ज हुई। वहीं Vida ने अप्रैल 2026 में 15,230 यूनिट बेचकर 148% की धमाकेदार ग्रोथ हासिल की। कंपनी की EV मार्केट में हिस्सेदारी अब करीब 10% हो गई है। Hero MotoCorp 2027 में और भी नए इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी। इनमें Vida Ubex और Lynx ऑफ-रोड बाइक शामिल हैं।
