158 किमी रेंज के साथ TVS Orbiter बना नौजवानों का हमसफर, नया कैंपेंन लॉन्च

नई दिल्ली: TVS Motor Company ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS Orbiter के लिए बेहद शानदार और एनर्जी से भरपूर कैंपेन लॉन्च किया है। “Always On The Move With You” यानी “हमेशा आपके साथ” थीम पर आधारित यह अभियान आज की नई पीढ़ी की तेज रफ्तार जिंदगी, मेहनत, सपनों और रोजमर्रा की भागदौड़ को बेहद मजेदार अंदाज में दिखाता है।

इस कैंपेन में TVS Orbiter को एक ऐसे स्मार्ट, स्टाइलिश और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में पेश किया गया है, जो हर समय युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता है। चाहे सुबह की जिम हो, कॉलेज जाना हो, ऑफिस की दौड़भाग हो, दोस्तों के साथ मस्ती करनी हो या देर रात की आउटिंग, Orbiter हर सफर का शानदार साथी बनकर सामने आता है।

कैंपेन की सबसे खास बात इसमें बॉलीवुड के सुपरहिट गाने “इधर चला, मैं उधर चला” का इस्तेमाल है, जो फिल्म में जबरदस्त एनर्जी और मस्ती का तड़का लगाता है। यह गाना आज के युवाओं की फ्री-स्टाइल और हमेशा एक्टिव रहने वाली लाइफस्टाइल को शानदार तरीके से दिखाता है।

TVS Orbiter सिर्फ स्टाइलिश ही नहीं, बल्कि दमदार परफॉर्मेंस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर भी है। इसमें 158 किलोमीटर की IDC रेंज मिलती है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा भी आसानी से की जा सकती है। रोज ऑफिस, कॉलेज या शहर के कई चक्कर लगाने पर भी बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं होगी। स्कूटर में Cruise Control, Hill Hold और Reverse Parking Assist जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जो ट्रैफिक और पार्किंग के दौरान राइडिंग को बेहद आसान बनाते हैं। इसके अलावा Geo-Fencing, Crash Alert और Fall Alert जैसी हाईटेक सेफ्टी सुविधाएं भी इसमें मौजूद हैं, जिससे राइडर को ज्यादा सुरक्षा और मानसिक शांति मिलती है।

TVS Orbiter में 34 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है, जिसमें आसानी से दो हेलमेट या रोजमर्रा का सामान रखा जा सकता है। साथ ही इसकी लंबी और आरामदायक सीट लंबे सफर को भी आरामदायक बना देती है। यह नया कैंपेन खास तौर पर उन युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो अपने काम, पढ़ाई, फिटनेस, दोस्ती और सपनों के बीच शानदार तालमेल बनाकर जिंदगी को फुल स्पीड में जीना चाहते हैं।