OCTOBER में EV बाजार में आया तूफान, बिके 3.55 लाख, सेल 44.88% उछली

OCTOBER में EV बाजार में आया तूफान, बिके 3.55 लाख, सेल 44.88% उछली

• भारतीय ऑटो बाजार में EV क्रांति, अक्टूबर में चारों सेगमेंट ने बनाया नया रिकॉर्ड

• इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर से लेकर कारों तक छाया EV का जादू, बिक्री ने रचा इतिहास

• महंगे पेट्रोल-डीजल से बदला ग्राहकों का रुख, इलेक्ट्रिक वाहनों की बल्ले-बल्ले

• इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर के बाजार में करीब 63% तक पहुंची हिस्सेदारी

भारतीय ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। अक्टूबर 2026 में देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री (Retail Sales) करीब 3.55 लाख यूनिट के अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल अक्टूबर की तुलना में EV बिक्री में 44.88 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके साथ ही कुल वाहन बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी भी बढ़कर करीब 11.5 फीसदी हो गई, जो एक साल पहले लगभग 6 फीसदी थी। खास बात यह है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, पैसेंजर व्हीकल और कमर्शियल व्हीकल, चारों श्रेणियों में अक्टूबर अब तक का सबसे शानदार महीना रहा।

FADA के अध्यक्ष साई गिरिधर ने कहा कि अक्टूबर में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग इतनी मजबूत रही कि कई जगहों पर सप्लाई मांग के मुकाबले पीछे रह गई। यानी बाजार में ग्राहकों की कमी नहीं, बल्कि वाहनों की उपलब्धता चुनौती बनकर उभरी। यह भारतीय EV उद्योग के लिए बड़ा संकेत है।

इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के पीछे कई वजहें हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। दूसरी ओर, इलेक्ट्रिक वाहनों की ड्राइविंग रेंज में सुधार हुआ है। अब कई EV मॉडल की कीमतें भी समान श्रेणी के पेट्रोल और डीजल वाहनों के करीब पहुंच रही हैं

अक्टूबर में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट ने भी नया रिकॉर्ड बनाया। इस श्रेणी में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी करीब 63 फीसदी तक पहुंच गई है। यह आंकड़ा बताता है कि यात्री और माल ढुलाई के लिए इस्तेमाल होने वाले तीन पहिया वाहनों में इलेक्ट्रिक तकनीक तेजी से अपनी जगह बना रही है। FADA के मुताबिक, पैसेंजर व्हीकल बाजार में भी ग्राहकों की पसंद बदल रही है। CNG, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुझान बढ़ने से वैकल्पिक ईंधन विकल्पों की हिस्सेदारी ने एक