गुरुग्राम: इंडिया में कॉरपोरेट मोबिलिटी को नया आयाम देते हुए Nissan Motor India और Avis India ने बड़ी रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है। इस डील के तहत कंपनियां मिलकर इंटीग्रेटेड लीजिंग और सब्सक्रिप्शन बेस्ड कार सॉल्यूशंस पेश करेंगी, जिससे कंपनियों को बिना बड़ी इन्वेस्टमेंट के आसान और किफायती मोबिलिटी विकल्प मिल सकेंगे। इस साझेदारी से Nissan की पॉपुलर SUVs जैसे Nissan Magnite और नई Nissan GRAVITE अब लीज और सब्सक्रिप्शन मॉडल पर उपलब्ध होंगी। कंपनियां अब इन गाड़ियों को खरीदने की जगह महीने के हिसाब से इस्तेमाल कर सकेंगी।
इन कारों की शुरुआती रेंटल सिर्फ ₹9,399 प्रति माह रखी गई है। समनें कुछ शर्ते लागू है। कंपनियां अपनी जरूरत के हिसाब से 60 महीने तक की लीज प्लान चुन सकती हैं। 50,000 किलोमीटर तक गाड़ी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे कॉरपोरेट्स को बड़ी पूंजी लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे “asset-light” यानी कम निवेश वाला मॉडल अपना सकेंगे। साझेदारी का मकसद कंपनियों को एक ऐसा आसान और फ्लेक्सिबल सिस्टम देना है, जहां गाड़ी लेने से लेकर उसके मेंटेनेंस और वापसी तक सब कुछ एक ही प्लेटफॉर्म पर हो। Avis India इस पूरे प्रोसेस को मैनेज करेगा, जिसमें गाड़ी खरीदना, रजिस्ट्रेशन, सर्विस, इंश्योरेंस और लीज खत्म होने के बाद की प्रक्रिया भी शामिल होगी। इससे कंपनियों को हर खर्च पहले से पता रहेगा और ऑपरेशन भी आसान हो जाएगा।
Nissan Motor India के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा कि यह साझेदारी कंपनी की भारत के प्रति लंबी प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। इस कदम से कॉरपोरेट ग्राहकों को ज्यादा वैल्यू और फ्लेक्सिबल मोबिलिटी ऑप्शन मिलेंगे, जो आज के बदलते बिजनेस माहौल में बेहद जरूरी हैं। वहीं Avis India के मैनेजिंग डायरेक्टर अमन नागर ने कहा कि यह पार्टनरशिप कंपनी के लिए बड़ा मौका है, जिससे वह अपने ऑपरेशंस को और मजबूत कर सकेगी और एंटरप्राइज क्लाइंट्स के लिए बेहतर और स्केलेबल प्लेटफॉर्म तैयार कर पाएगी।
Nissan और Avis की यह साझेदारी भारत में मोबिलिटी के तरीके को बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब कंपनियां गाड़ियां खरीदने के झंझट से बचते हुए, कम लागत में ज्यादा सुविधाओं के साथ अपने काम को और तेज और स्मार्ट बना सकेंगी।
