नई दिल्ली: इंडिया में प्रीमियम लैपटॉप सेगमेंट में एक बार फिर जोरदार एंट्री करते हुए Dell Technologies ने अपनी पॉपुलर XPS सीरीज को नए अंदाज़ में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Dell XPS 14 और Dell XPS 16 को इंडिया में उतारा है। इन्हें अब तक के सबसे पतले, कूल और साइलेंट XPS लैपटॉप्स बताया जा रहा है। Dell इस बार उन लोगों को टारगेट कर रही है जो हल्का, स्टाइलिश लेकिन जबरदस्त पावर वाला लैपटॉप चाहते हैं, चाहे वो ऑफिस का काम हो, विडियो एडिटिंग हो, गेमिंग या कंटेंट क्रिएशन हो।
नई XPS सीरीज का लैपटॉप स्लिम और प्रीमियम डिजाइन का है। XPS 14 सिर्फ करीब 14.6mm पतला और 1.36kg वजन का है। आप इसे कहीं भी आसानी से लेकर जा सकते हैं। वहीं XPS 16 थोड़ा बड़ा है, लेकिन फिर भी प्रीमियम और पोर्टेबल फील देता है। दोनों लैपटॉप्स में Intel Core Ultra प्रोसेसर दिए गए हैं, जो AI-रेडी परफॉर्मेंस के साथ आते हैं। आपको इसमें 2K और OLED टचस्क्रीन ऑप्शन मिलते हैं, जो शानदार कलर और ब्राइटनेस देते हैं। मूवी देखना हो या फोटो एडिट करना, एकदम रिच एक्सपीरियंस मिलेगा।
Dell ने दावा किया है कि XPS 14 में आपको 27 घंटे तक Netflix चलाने और 40 घंटे तक विडियो प्लेबैक का बैकअप मिल सकता है। बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऑडियो और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 360 डिग्री स्पेशल ऑडियो वाला स्पीकर सिस्टम और 8MP/4K वेबकैम दिया गया है, जिससे मीटिंग्स और एंटरटेनमेंट दोनों शानदार हो जाते हैं। XPS 16 का एडवांस कूलिंग सिस्टम लैपटॉप को पहले से 8 डिग्री तक ठंडा रखता है और शोर भी कम करता है। इसमें नया कीबोर्ड, स्मूद ग्लास टचपैड और मजबूत एल्यूमिनियम बॉडी दी गई है, जो इसे और प्रीमियम बनाती है।
XPS 14 की शुरुआती कीमत करीब 2,05,990 रुपये है, जबकि XPS 16 की कीमत 2,78,550 रुपये से शुरू होती है। दोनों लैपटॉप Dell की वेबसाइट, एक्सक्लूसिव स्टोर्स और रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं। XPS सीरीज सिर्फ वापसी नहीं कर रही, बल्कि पहले से ज्यादा दमदार होकर लौटी है। अगर आप ऐसा लैपटॉप चाहते हैं जो स्टाइल, पावर, बैटरी और AI, सब कुछ एक साथ दे, तो ये नई XPS सीरीज दमदार ऑप्शन बन सकती है।
