नई दिल्ली: इंडिया के युवाओं को टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से जोड़ने के लिए vivo India ने अपने फ्लैगशिप एजुकेशन प्रोग्राम vivo Ignite का चौथा एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह एक नेशनल लेवल प्लेटफॉर्म है, जहां देशभर के स्कूल स्टूडेंट्स अपने आइडियाज को असली प्रोजेक्ट में बदलकर दुनिया के सामने पेश कर सकते हैं। यह प्रोग्राम खास तौर पर कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों के लिए है।
छात्रों को ऐसे आइडियाज पर काम करना होगा, जो भारत की असली समस्याओं, जैसे कम्युनिटी डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर, क्लाइमेट चेंज का समाधान दे सकें। छात्र इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 21 अप्रैल से 30 जून तक vivoignite.com पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रतियोगिता जीतने वाले टॉप 10 छात्रों को 40 लाख रुपये की स्कॉलरशिप और अवॉर्ड मिलेंगे।
जो छात्र भारत के पिछड़े या विकासशील जिलों या सरकारी स्कूलों से आते हैं, उन्हें इस प्रतियोगिता में प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे जिलों में रहने वाले बच्चों के पास अक्सर संसाधन, गाइडेंस और अवसर कम होते हैं। vivo Ignite में उनके आइडियाज को थोड़ा ज्यादा महत्व दिया जाएगा अगर दो आइडिया बराबर अच्छे हैं, तो पिछड़े जिलों के छात्रों को आगे बढ़ने का बेहतर मौका मिल सकता है। इससे टैलेंट किसी भी जगह या बैकग्राउंड का मोहताज नहीं रहेगा।
प्रतियोगिता कुल 7 स्टेज में होगी। इसके बाद नई स्टेज “Achiever 30” आएगी, जहां चुने गए 30 छात्रों को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से खास ट्रेनिंग मिलेगी। आखिर में टॉप 10 फाइनलिस्ट 11 अक्टूबर को नई दिल्ली में नेशनल फिनाले में अपने प्रोजेक्ट्स पेश करेंगे।
vivo ने इसके लिए बड़े-बड़े संस्थानों जैसे NCERT, IITM Pravartak Technologies Foundation, Science Olympiad Foundation और UN Global Compact Network India से साझेदारी की है। जो टीचर्स अपने छात्रों को टॉप 10 तक पहुंचाने में मदद करेंगे, उन्हें भी 50,000 रुपये का Innovation Grant दिया जाएगा, जिससे स्कूलों में STEM और टेक्नोलॉजी को और बढ़ावा मिल सके। पिछले साल इस प्रोग्राम में 37,000 से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था।
vivo Ignite 2026 सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक ऐसा मौका है जहां भारत के युवा अपने आइडियाज को हकीकत में बदल सकते हैं। अगर आपके पास भी कोई नया आइडिया है, तो यह मौका बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए।
