नई दिल्ली: इंडिया में Aprilia ने अपने तीन लोकप्रिय स्कूटर्स Aprilia SR 160, Aprilia SXR 125 और Aprilia SXR 160 को चुपचाप बंद कर दिया है। कंपनी या उसकी पैरेंट कंपनी Piaggio India की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। अब कंपनी की लाइनअप से SR 160 पूरी तरह बाहर हो चुका है और उसकी जगह नए Aprilia SR 175 ने ले ली है। वहीं SXR 125 और SXR 160 का फिलहाल कोई सीधा रिप्लेसमेंट नहीं लाया गया है।
स्टाइलिश SXR सीरीज का भारत में सफर खत्म हो गया है। ज्यादा पावर, नया TFT डिस्प्ले और स्पोर्टी अंदाज के साथ SR 175 अब Aprilia लाइनअप का नया स्टार बन गया है। Aprilia ने भारतीय बाजार में अपनी स्कूटर रेंज भी छोटी कर दी है। अब भारत में Aprilia SR 125 और Aprilia SR 175 स्कूटर मिलेंगे। SR 125 की कीमत करीब 1.14 लाख रुपये और SR 175 की कीमत लगभग 1.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
Aprilia SR 175 में 174.7cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 12.9hp की पावर और 14.14Nm का टॉर्क देता है। जिससे यह पहले से ज्यादा ताकतवर और तेज हो गया है। शहर में चलाने पर यह ज्यादा स्मूद और फुर्तीला महसूस होगा। कंपनी ने इसमें नया फुल-कलर TFT स्क्रीन भी दिया है, जिससे स्कूटर ज्यादा प्रीमियम लगता है। हालांकि इसका स्पोर्टी लुक, LED लाइट्स और डिजाइन काफी हद तक पुराने मॉडल जैसा ही रखा गया है। Aprilia SXR 125 और Aprilia SXR 160 को पूरी तरह बंद कर दिया गया है और उनकी जगह कोई नया मॉडल नहीं आया।
SXR स्कूटर्स उन लोगों को पसंद आते थे जिन्हें बड़ा, आरामदायक और मैक्सी-स्कूटर जैसा लुक चाहिए होता था। इनका बॉडी डिजाइन बड़ा था और बैठने की पोजिशन ज्यादा आरामदायक थी। हालांकि इनके इंजन वही थे जो SR सीरीज में मिलते थे। यानी फर्क मुख्य तौर पर स्टाइल, साइज और आराम का था, इंजन का नहीं। SR 160 की तरह SXR सीरीज को कोई नया अवतार नहीं मिला। कंपनी ने SXR 125 और SXR 160 दोनों मैक्सी-स्कूटर्स को भारतीय बाजार से हटा दिया है। हालांकि इंजन वही 125cc और 160cc वाले थे, जो SR मॉडल्स में इस्तेमाल किए जाते थे।
