TVS की EV मार्केट में लंबी छलांग : सालाना 15 लाख और ई-स्कूटर, बाइक्स बनाएगी कंपनी

नई दिल्ली: TVS Motor Company अब घरेलू और विदेशी बाजारों में बढ़ती मांग को देखते हुए बड़े विस्तार की तैयारी में जुट गई है। कंपनी अगले एक साल में अपनी उत्पादन क्षमता 15 लाख यूनिट तक बढ़ाने जा रही है, जिसके बाद कुल क्षमता करीब 83 लाख यूनिट सालाना तक पहुंच जाएगी। इस विस्तार का सबसे बड़ा केंद्र तमिलनाडु का Hosur प्लांट होगा। TVS का फोकस अब सिर्फ पारंपरिक बाइक और स्कूटर तक सीमित नहीं है, बल्कि कंपनी तेजी से बढ़ते EV और प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में भी मजबूत पकड़ बनाना चाहती है। iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की रिकॉर्ड बिक्री ने कंपनी को बड़ा प्रोडक्शन बूस्ट देने के लिए प्रेरित किया है। Norton ब्रांड की प्रीमियम बाइकों के उत्पादन पर भी जोर दिया जाएगा।

फिलहाल TVS Motor की सालाना उत्पादन क्षमता करीब 68 लाख यूनिट है, जिसे बढ़ाकर लगभग 83 लाख यूनिट तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी का कहना है कि यह कदम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उठाया जा रहा है। इसमें प्रीमियम मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रिक स्कूटर और तीन-पहिया वाहन सेगमेंट पर खास फोकस रहेगा। TVS Motor ने FY26 में कंपनी ने ICE और EV पोर्टफोलियो मिलाकर 59 लाख से ज्यादा यूनिट की बिक्री दर्ज की। वहीं इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में iQube स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ी है। मार्च 2026 में अकेले iQube की 38,757 यूनिट बिकीं, जो सालाना आधार पर 46.26% ज्यादा हैं।

कंपनी ने FY26 में 59 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर बेचे, जिससे साफ है कि बाजार में TVS की पकड़ मजबूत हो रही है। iQube की बिक्री में 46% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। मार्च 2026 में अकेले iQube की 38,757 यूनिट बिकीं, जो सालाना आधार पर 46.26% ज्यादा हैं। इसी बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए TVS अब EV उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है। TVS Motor FY27 में ₹3,500 करोड़ का पूंजीगत निवेश (Capex) करने की तैयारी में है। कंपनी मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में नए उत्पादन संयंत्र लगाने की संभावना भी तलाश रही है।