पावर के नए बादशाह Redmi Turbo 5 की इंडिया में एंट्री तय : 7560mAh बैटरी से मचेगा धमाका

नई दिल्ली: Redmi अब अपनी Turbo सीरीज को इंडिया में लाने जा रही है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि Redmi Turbo 5 जल्द इंडियन मार्केट में लॉन्च होगा। हालांकि अभी लॉन्च डेट सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि फोन इसी महीने दस्तक दे सकता है। इसकी बिक्री Amazon के जरिए होगी। Redmi Turbo 5 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,560mAh की बड़ी बैटरी मानी जा रही है। कंपनी ने इसमें 100W फास्ट चार्जिंग दी है, जिससे इतनी बड़ी बैटरी को भी कम समय में चार्ज किया जा सकेगा।

Redmi Turbo 5 पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है। यह फोन उन यूजर्स को टारगेट करता दिख रहा है जो मिड-रेंज कीमत में फ्लैगशिप अनुभव चाहते हैं। फोन में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव ज्यादा स्मूद होगा। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक जाती है। तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई दे सकती है।

Redmi Turbo 5 में MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिपसेट गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स को बेहतर तरीके से संभालने के लिए तैयार किया गया है। फोन में 16GB तक LPDDR5X Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। हैवी ऐप्स, गेम और बड़ी फाइलों के लिए जगह की कमी नहीं होगी।

इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। मुख्य कैमरा 50MP Sony IMX882 सेंसर होगा, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट रहेगा। OIS की वजह से फोटो और वीडियो ज्यादा स्थिर और क्लियर आ सकते हैं। 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा, जो बड़े एंगल वाली तस्वीरें लेने में मदद करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलेगी। फोन धूल, पानी और हाई-प्रेशर पानी के जेट से भी सुरक्षित रह सकता है। दावा है कि यह 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक टिक सकता है।

इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स, NFC, इन्फ्रारेड सेंसर, USB Type-C, 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और NavIC जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। Redmi Turbo 5 उन यूजर्स के लिए बड़ा विकल्प बन सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, दमदार परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिस्प्ले और फ्लैगशिप जैसे फीचर्स एक ही फोन में चाहते हैं।