नई दिल्ली: इटली की सुपरकार निर्माता Ferrari ने अपनी पहली हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार Ferrari Luce से पर्दा उठा दिया है। रोम में आयोजित कार्यक्रम में पेश की गई यह कार कंपनी के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है। Ferrari का कहना है कि Luce सिर्फ “इलेक्ट्रिक Ferrari” नहीं है, बल्कि पूरी तरह नए अनुभव और नई इंजीनियरिंग सोच के साथ तैयार की गई कार है।
इस अलग सोच की कार, Ferrari Luce का डिजाइन Sir Jony Ive और Marc Newson की टीम LoveFrom ने बनाया। अब तक Ferrari ज्यादातर 2 या 4 सीट वाली स्पोर्ट्स कारें बनाती थी। लेकिन Luce में चार दरवाजे और पांच सीटें हैं।अब Ferrari में पूरा परिवार भी बैठ सकता है। कार का ऊपरी हिस्सा कांच से ढका हुआ दिखता है। इसका ग्लास-हाउस डिजाइन ऐसा बनाया गया है कि ऊपर का कांच वाला हिस्सा और बॉडी एक एकल, घुमावदार और बिना ज्यादा कट-लाइन वाला आकार बनाते हैं। आगे 23-इंच और पीछे 24-इंच पहिए हैं।
Luce में 4 मोटर हैं, जो हर पहिए को अलग कंट्रोल देती है। केवल ढाई सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। एक चार्ज में यह 530 से ज्यादा किमी तक चल सकती है। 350 kW फास्ट चार्जिंग से कार बहुत तेजी से चार्ज होती है। एक्टिव सस्पेंशन फीचर से सड़क के हिसाब से कार खुद एडजस्ट करेगी। फोर-व्हील स्टीयरिंग से पीछे के पहिए भी मुड़ेंगे। इसलिए बड़ी कार होने के बावजूद इसे मोड़ना आसान है। EV में आमतौर पर इंजन साउंड नहीं होता। लेकिन Ferrari ने सिस्टम बनाया है जो कार की मोटर और मूवमेंट की वाइब्रेशन से आवाज तैयार करेगा।
कंपनी ने Ferrari Luce के इंटीरियर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसमें पारंपरिक Ferrari का एहसास भी बना रहे और नई इलेक्ट्रिक तकनीक भी दिखाई दे। कंपनी ने कार के अंदर सिर्फ टचस्क्रीन आधारित सेटअप नहीं दिया है, बल्कि मैकेनिकल बटन, डायल और स्विच का इस्तेमाल किया है, ताकि ड्राइवर को स्पोर्ट्स कार चलाने वाली वास्तविक फील मिल सके। डिजिटल डिस्प्ले से पारंपरिक ड्राइविंग अनुभव और आधुनिक तकनीक का संतुलन बनाया गया है। एंटरटेनमेंट के लिए Ferrari Luce में 21 स्पीकर और 3000W पावर वाला ऑडियो सिस्टम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम कार के अंदर थिएटर जैसा साउंड अनुभव देगा।
Ferrari ने इस इलेक्ट्रिक कार में खास साउंड सिस्टम विकसित किया है, जो कार की मैकेनिकल मूवमेंट और वाइब्रेशन के आधार पर आवाज तैयार करेगा। कंपनी का कहना है कि Luce सिर्फ “इलेक्ट्रिक Ferrari” नहीं, बल्कि Ferrari के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत है, जिसमें इलेक्ट्रिक तकनीक और ब्रांड की विरासत दोनों को साथ रखा गया है।
