itel यूजर्स की लॉटरी : अलिमिटेड कॉल्स के लिए 123 रुपये में मिलेगा Jio का सुपर सेवर रिचार्ज

नई दिल्ली: itel India के 4G फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को भी Jio का सस्ता 123 रुपये वाला रिचार्ज प्लान मिलेगा, जो पहले सिर्फ जियो के अपने फीचर फोन यूजर्स के लिए था। इस प्लान में यूजर को 28 दिन की वैधता मिलेगी। किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग होगी। रोज 0.5GB डेटा मिलेगा। पूरे महीने में कुल 14GB डेटा मिलेगा। अगर कोई व्यक्ति फीचर फोन इस्तेमाल करता है और कम खर्च में कॉलिंग + इंटरनेट चाहता है, तो अब उसे ज्यादा महंगा रिचार्ज नहीं कराना पड़ेगा। इससे खासकर गांव और छोटे शहरों के यूजर्स को फायदा होगा और सालभर में करीब 1000 रुपये तक की बचत भी हो सकती है।

अगर किसी के पास itel का 4G फीचर फोन है, तो वह जियो के 123 रुपये के प्लान के अलावा दूसरे लंबे वैधता वाले प्लान भी इस्तेमाल कर सकेगा। उदाहरण के तौर पर 234 रुपये प्लान करीब 2 महीने (56 दिन) चलेगा। 369 रुपये प्लान करीब 3 महीने (84 दिन) चलेगा। 1234 रुपये प्लान लगभग 11 महीने (336 दिन) चलेगा। इन सभी प्लान में रोज 0.5GB डेटा मिलेगा। अगर कोई व्यक्ति बार-बार रिचार्ज नहीं कराना चाहता, तो वह लंबी वैधता वाला प्लान चुन सकता है। गांवों और छोटे शहरों में, जहां लोग कम खर्च में ज्यादा दिनों तक फोन चलाना चाहते हैं, उनके लिए यह उपयोगी माना जा रहा है।

itel की पहुंच पहले से ही काफी बढ़ी है। कंपनी के भारत में करीब 1.3 लाख रिटेल आउटलेट हैं, छोटे कस्बों और गांवों तक फोन आसानी से उपलब्ध हैं। 1000 से ज्यादा सर्विस सेंटर हैं, इसलिए सर्विस या मरम्मत की सुविधा भी मिल जाती है। itel फीचर फोन पर 1 साल का काउंटर रिप्लेसमेंट ऑफर भी देती है। अगर फोन खरीदने के बाद एक साल के अंदर मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट निकलता है, तो ग्राहक को सिर्फ रिपेयर नहीं बल्कि कई मामलों में रिटेल स्टोर से फोन बदलने की सुविधा मिल सकती है। कंपनी सिर्फ सस्ता फोन ही नहीं दे रही, बल्कि सस्ते रिचार्ज की सुविधा, लंबी वैधता, शानदार सर्विस नेटवर्क के साथ रिप्लेसमेंट ऑफर देकर फीचर फोन यूजर्स को जोड़ने की कोशिश कर रही है।

गौरतलब है कि itel पिछले कई वर्षों से बजट इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रहा है। कंपनी आज 80 से ज्यादा देशों में सक्रिय है और फीचर फोन, स्मार्टफोन, टीवी, होम अप्लायंस, सोलर प्रोडक्ट्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज बेचती है। सस्ती तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाने की रणनीति के साथ कंपनी भारत के डिजिटल विस्तार में अपनी भूमिका बढ़ा रही है।