इंडिया में 115 इंच तक के Samsung Vision AI TVs 72 मॉडलों में लॉन्च

नई दिल्ली : दुनिया की नंबर-1 टीवी ब्रांड Samsung ने इंडिया में AI टीवी का नया दौर शुरू करते हुए अपनी धमाकेदार 2026 Vision AI TV लाइनअप लॉन्च कर दी है। कंपनी ने OLED, Neo QLED, Mini LED, UHD, The Frame और पहली बार Micro RGB टेक्नोलॉजी समेत कुल 72 नए स्मार्ट AI TVs बाजार में उतारे हैं। नई सीरीज में 115 इंच तक के बड़े स्क्रीन मॉडल शामिल हैं, जो घर बैठे थिएटर जैसा शानदार अनुभव देने का दावा करते हैं।

Samsung के नए Vision AI TVs सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि AI की मदद से यूजर्स को यह भी बताएंगे कि क्या देखें, क्या सुनें और किस तरह बेहतर कंटेंट एक्सपीरियंस लिया जाए नई टीवी रेंज की शुरुआती कीमत 36,990 रुपये से शुरू होकर 1,24,990 रुपये तक जाती है। यह आज से Samsung स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे। Samsung ने चुनिंदा टीवी खरीदने पर करीब 1,02,990 रुपये का फ्री Soundbar और 23,990 रुपये का Music Studio देने की घोषणा की है। साथ ही 20% तक कैशबैक और आसान EMI विकल्प भी मिलेंगे।

नई टीवी रेंज में AI Upscaling Pro, AI Soccer Mode, AI Sound Controller Pro और Color Booster Pro जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो पिक्चर और साउंड को पहले से ज्यादा जबरदस्त बनाते हैं। Samsung ने भारत में पहली बार अपनी प्रीमियम Micro RGB TV टेक्नोलॉजी लॉन्च की है, जिससे हर सीन और ज्यादा असली, चमकदार और डिटेल्ड नजर आएगा। कंपनी की नई OLED और Neo QLED सीरीज भी शानदार गेमिंग, मूवी और स्पोर्ट्स अनुभव के लिए तैयार की गई है।

नई Vision AI TV सीरीज में Vision AI Companion (VAC) फीचर दिया गया है, जो Bixby, Perplexity और Microsoft Copilot जैसे AI प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करता है। इसके जरिए यूजर्स को कंटेंट सजेशन, बेहतर सर्च और स्मार्ट कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। टीवी में AI Upscaling Pro फीचर लो-क्वालिटी वीडियो को बेहतर क्वालिटी में बदलता है, जबकि Color Booster Pro रंगों को ज्यादा जीवंत बनाता है। AI Soccer Mode मैच के दौरान पिक्चर और साउंड को ऑटोमैटिक ऑप्टिमाइज करता है, वहीं AI Sound Controller Pro डायलॉग और बैकग्राउंड साउंड को बैलेंस करके बेहतर ऑडियो अनुभव देता है।

Samsung ने इंडिया में पहली बार Micro RGB टीवी भी लॉन्च किए हैं, जो R95H और R85H सीरीज में 55 इंच से 115 इंच तक उपलब्ध होंगे। कंपनी की नई OLED सीरीज में S95H, S90H और S85H मॉडल शामिल हैं, जिनमें गहरे ब्लैक, प्रीमियम डिजाइन और 165Hz तक गेमिंग सपोर्ट मिलेगा। वहीं The Frame TV को खास तौर पर आर्ट प्रेमियों के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें 3000 से ज्यादा आर्टवर्क देखने का विकल्प मिलेगा।