Hero Super Splendor XTEC 2.0 लॉन्च, कीमत 86500 से शुरू

नई दिल्ली : देश की सबसे भरोसेमंद 125cc कम्यूटर बाइक अब पहले से ज्यादा स्मार्ट, स्टाइलिश और टेक्नोलॉजी से लैस हो गई है। दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने नई Super Splendor XTEC 2.0 लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस बाइक को खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया है, जो रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं और बेहतर माइलेज, आरामदायक राइड तथा आधुनिक फीचर्स चाहते हैं। 1994 से इंडियन रोड पर भरोसे का नाम बनी Splendor सीरीज की विरासत को आगे बढ़ाते हुए नई Super Splendor XTEC 2.0 में कई बड़े अपग्रेड दिए गए हैं। बाइक में नया प्रीमियम डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर कम्फर्ट फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे यह अब पहले से ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक नजर आती है।

नई Super Splendor XTEC 2.0 में ड्यूल-टोन बॉडी ग्राफिक्स, नया XTEC 2.0 बैज, प्रीमियम 3D एम्बलम, स्टाइलिश डुअल-टेक्सचर सीट और स्पोर्टी रिम टेप्स दिए गए हैं। बाइक को Glossy Black, Candy Blazing Red, Matt Axis Grey, Matt Nexus Blue और Matt Chestnut Brown जैसे पांच नए रंगों में लॉन्च किया गया है। बाइक में 124.7cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 10.7 bhp की पावर और 10.6 Nm टॉर्क पैदा करता है। Hero MotoCorp का दावा है कि नई Super Splendor XTEC 2.0 अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा 72 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देगी।

इस शानदार माइलेज के पीछे कंपनी की Advanced Programmed Fuel Injection (APFI) और i3S (Idle Stop-Start System) टेक्नोलॉजी का बड़ा रोल है। बाइक में Integrated Starter Generator (ISG) भी दिया गया है, जिससे इंजन स्टार्ट बेहद स्मूद और लगभग साइलेंट हो जाता है। नई बाइक में पहली बार Hazard Lights फीचर दिया गया है, जिससे इमरजेंसी या खराबी की स्थिति में चारों इंडिकेटर एक साथ जलते हैं और सड़क पर विजिबिलिटी बढ़ती है। इसके अलावा Front Disc Brake और Handlebar Mounted Engine Kill Switch भी दिया गया है। Super Splendor XTEC 2.0 में Bluetooth कनेक्टिविटी के साथ Fully Digital Instrument Cluster मिलता है। इसमें कॉल अलर्ट, SMS नोटिफिकेशन, मिस्ड कॉल अलर्ट, Caller ID और फोन बैटरी स्टेटस जैसी जानकारी दिखाई देगी।

बाइक में Real Time Mileage Indicator (RTMi), Low Fuel Indicator और 2 Amp USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है, जिससे सफर के दौरान स्मार्टफोन चार्ज करना आसान होगा। Hero MotoCorp ने इस बाइक को लंबी दूरी के सफर को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इसमें चौड़ा हैंडलबार, आरामदायक सीट, बेहतर टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और मजबूत रियर ग्रैब रेल दी गई है, जिससे शहर और हाईवे दोनों जगह बेहतर कम्फर्ट मिलेगा। नई Hero Super Splendor XTEC 2.0 की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में ₹86,500 रखी गई है और यह देशभर के Hero डीलरशिप पर उपलब्ध हो गई है।