4.69 लाख में लॉन्च हुई नई Tata Tiago : अब हैचबैक में मिलेगा 360° कैमरा, EV में लाइफटाइम बैटरी वारंटी का दम

नई दिल्ली : इंडियन कार मार्केट में हैचबैक सेगमेंट को नया रूप देने के लिए Tata Motors ने अपनी नेक्स्ट जेनरेशन Tiago और Tiago.ev लॉन्च कर दी है। कंपनी ने नई Tiago की शुरुआती कीमत ₹4.69 लाख रखी है, जबकि Tiago.ev की कीमत ₹6.99 लाख से शुरू होती है। खास बात यह है कि कंपनी ने EV मॉडल में लाइफटाइम HV बैटरी वारंटी देने का ऐलान किया है, जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिला है।

Tata Motors का कहना है कि नई Tiago केवल फेसलिफ्ट नहीं बल्कि पूरी तरह से नया अनुभव देने वाली कार है। कंपनी ने इसे “WOW LOOKS, WOW TECH, WOW SAFETY और WOW ECONOMICS” थीम के साथ पेश किया है। नई Tiago पेट्रोल, iCNG और इलेक्ट्रिक तीनों विकल्पों में उपलब्ध होगी, जिससे ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से विकल्प चुनने की सुविधा मिलेगी।

नई Tiago के डिजाइन में बड़ा बदलाव किया गया है। कार को पहले से ज्यादा बोल्ड और प्रीमियम लुक दिया गया है। इसमें Lux Beam LED हेडलैम्प, Halo Lightbar टेल लैंप, R15 डायमंड कट अलॉय व्हील्स और नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं। वहीं इंटीरियर में ड्यूल स्क्रीन डैशबोर्ड, बड़ा HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

सुरक्षा के मामले में भी Tata Motors ने बड़ा दांव खेला है। नई Tiago में सेगमेंट फर्स्ट 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर दिया गया है। इसके अलावा EV मॉडल में 6 एयरबैग, ESP और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि कार को इंडियन रोड और डबल इम्पैक्ट क्रैश स्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Tiago.ev को खास तौर पर शहरों में रोजाना इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह EV सिर्फ पर्यावरण के लिए ही नहीं बल्कि जेब के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। फास्ट चार्जिंग तकनीक की मदद से कार केवल 18 मिनट में 100 किलोमीटर तक की चार्जिंग हासिल कर सकती है। साथ ही कम रनिंग कॉस्ट के कारण कुछ ही वर्षों में ग्राहक अपनी लागत की भरपाई कर सकते हैं।

Tata Motors के MD और CEO शैलेश चंद्रा ने कहा कि हैचबैक इंडियन फैमिलीज की पहली पसंद रही है, लेकिन लंबे समय से इस सेगमेंट में बड़े बदलाव नहीं हुए थे। नई Tiago उसी कमी को पूरा करने के लिए लाई गई है, ताकि आम ग्राहकों को भी प्रीमियम कार जैसा अनुभव मिल सके। कंपनी को उम्मीद है कि नई Tiago और Tiago.ev इंडियन मार्केट में हैचबैक और एंट्री लेवल EV सेगमेंट को नई दिशा देंगी।

Next Gen Tiago की कीमत

VariantSmartPurePure+Pure+ACreativeCreative+
Petrol MT4.69L5.49L5.99L6.49L6.99L7.29L
CNG MT5.79L6.49L6.99L7.49L7.99L

Next Gen Tiago.ev की कीमत

Battery PackSmartPure+Creative+
19 kWh6.99L8.49L
24 kWh9.49L9.99L