19.72 लाख में बोल्ड अंदाज और दमदार इंजन संग Toyota Innova Crysta लॉन्च

बेंगलुरु । Toyota Krislokar Motors (TKM) ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय मल्टी-पर्पज व्हीकल (MPV) Innova Crysta का नया अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। भारतीय परिवारों और व्यावसायिक ग्राहकों के बीच दो दशक से अधिक समय से भरोसे का प्रतीक रही Innova Crysta अब नए डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और अतिरिक्त सुविधाओं के साथ पहले से अधिक आकर्षक बन गई है।
Toyota ने नई Innova Crysta के एक्सटीरियर में कई अहम बदलाव किए हैं। वाहन को नया और अधिक दमदार लुक देने के लिए इसमें नया बोल्ड रेडिएटर ग्रिल, अपडेटेड फ्रंट बंपर गार्निश और रियर बंपर डिजाइन दिया गया है। इन बदलावों से MPV की रोड प्रेजेंस और भी मजबूत हुई है, जबकि इसका परिचित और भरोसेमंद डिजाइन बरकरार रखा गया है।
Toyota ने नई Innova Crysta के अंदरूनी हिस्से (केबिन) को पहले से ज्यादा लग्जरी और सुविधाजनक बनाने की कोशिश की है। सीटों पर दो रंगों के लेदर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे केबिन ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक दिखता है। डैशबोर्ड, डोर ट्रिम्स और अन्य हिस्सों पर तांबे जैसे रंग की सजावटी फिनिश है, जो इंटीरियर को महंगा और आधुनिक लुक देती है। लकड़ी जैसी डिजाइन वाली फिनिश, जिससे केबिन में लक्जरी कार जैसा एहसास आता है। एसी कंट्रोल और स्विचों पर नई फिनिशिंग के कारण बटन और कंट्रोल पहले से ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक नजर आते हैं। Toyota ने दो नए फीचर्स भी जोड़े हैं। वायरलेस चार्जर से मोबाइल फोन को बिना केबल लगाए चार्ज किया जा सकता है। TPMS (Tyre Pressure Monitoring System) टायरों में हवा का दबाव लगातार मॉनिटर करता है। यदि किसी टायर में हवा कम हो जाए तो ड्राइवर को तुरंत अलर्ट मिल जाता है, जिससे सुरक्षा बढ़ती है और टायर की उम्र भी लंबी होती है।
नई Innova Crysta में 2.4 लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। गाड़ी कम स्पीड पर भी अच्छी ताकत देती है। पहाड़ी रास्तों, ओवरटेकिंग और पूरी फैमिली के साथ सफर में इंजन को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। स्मूद ड्राइविंग यानी गाड़ी चलाते समय झटके कम महसूस होते हैं और ड्राइविंग आरामदायक रहती है।
नई Innova Crysta पांच रंगों में Platinum White Pearl , Super White, Silver Metallic, Attitude Black Mica और Avant-Garde Bronze Metallic में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.72 लाख रुपये है, जबकि टॉप ZX वेरिएंट की कीमत 26.63 लाख रुपये तक जाती है।