• Apple के इवेंट में Motorola की बाजीगरी! आधा दिखाया फोन, जोश में झूमा मार्केट
क्रीज गायब, डिजाइन धांसू और कैमरा बार अलग अंदाज में! Motorola ला रहा नया फोल्डेबल
Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की घोषणा के बीच Motorola ने ऐसा दांव चला कि टेक जगत में चर्चा तेज हो गई। कंपनी ने Apple के इवेंट के दौरान ही अपने पहले Wide Foldable स्मार्टफोन का टीजर जारी कर दिया। फोन की पूरी झलक तो नहीं दिखाई गई, लेकिन इसकी सिल्हूट डिजाइन और पीछे दिया गया हॉरिजॉन्टल कैमरा बार साफ नजर आया। Motorola का यह कदम सीधे तौर पर Apple को टक्कर देने की कोशिश माना जा रहा है। Motorola ने इस नए फोन को एक छोटे से Razr-थीम वाले विडियो में टीज किया। वीडियो में Razr की अलग-अलग पीढ़ियों को फोल्ड होते दिखाया गया। आखिर में एक बिल्कुल नया और ज्यादा चौड़ा फोल्डेबल फोन नजर आया। हालांकि फोन को ब्लैकआउट रखा गया, लेकिन उसका डिजाइन साफ तौर पर समझ में आता है।
Apple ने जैसे ही अपना पहला फोल्डेबल iPhone पेश किया, उसी दौरान Motorola ने अपने नए फोल्डेबल की झलक दिखाकर सबका ध्यान खींच लिया। कंपनी ने वीडियो के साथ “new in their hands. Iconic in ours.” टैगलाइन का इस्तेमाल किया। यह टैगलाइन Apple पर Motorola के मजेदार कटाक्ष के तौर पर देखी जा रही है। यानी Apple के हाथ में नया फोल्डेबल भले ही आया हो, लेकिन Motorola अपने फोल्डेबल फोन की विरासत को पहले से ही ‘आइकॉनिक’ बता रहा है।
Motorola अब तक Razr नाम के क्लैमशेल फोल्डेबल फोन के लिए जानी जाती रही है। नया डिवाइस इस मामले में बड़ा बदलाव होगा। यह Wide Foldable होगा। खुलने पर फोन सामान्य स्मार्टफोन की तुलना में ज्यादा चौड़ा डिस्प्ले एरिया देगा।
टीजर में पीछे की तरफ हॉरिजॉन्टल कैमरा बार भी दिखाई देती है। फोन के डिजाइन को इस तरह तैयार किया गया है कि इसे टेबल पर रखने पर कैमरा मॉड्यूल के कारण फोन हिलने की समस्या कम होगी।
Motorola के आगामी फोल्डेबल में “crease-less display”, यानी बेहद कम दिखाई देने वाली या लगभग क्रीज-फ्री स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में 3D ग्लास और Easy-open Profile दिए जाने की जानकारी सामने आई है।
Motorola का यह टीजर महज एक नए फोन की झलक नहीं लगता। Apple के फोल्डेबल iPhone के ऐलान के तुरंत बीच इसे दिखाना बताता है कि कंपनी इस तेजी से बढ़ते प्रीमियम फोल्डेबल बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूती से दर्ज कराना चाहती है। अब असली मुकाबला तब होगा, जब Motorola अपने Wide Foldable की कीमत, कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर और लॉन्च डेट का खुलासा करेगी। फिलहाल कंपनी ने सिर्फ सिल्हूट दिखाकर टेक प्रेमियों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है।
