भारत में सिर्फ 85 लोगों को SUV जीप का शाही तोहफा

भारत में सिर्फ 85 लोगों को SUV जीप का शाही तोहफा

36 लाख रुपये में Jeep Meridian 85th Anniversary Edition लॉन्च

नई दिल्ली : SUV पसंद करने वालों के लिए Jeep India ने बड़ा धमाका किया है। कंपनी ने अपनी प्रीमियम 3-रो SUV Jeep Meridian 85th Anniversary Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस खास एडिशन की देश में सिर्फ 85 यूनिट ही बेची जाएंगी। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 36.05 लाख रुपये रखी गई है। यह लिमिटेड एडिशन Jeep की 85 साल पुरानी विरासत को सेलिब्रेट करने के लिए पेश किया गया है। कंपनी ने इसमें शानदार डिजाइन के साथ कई प्रीमियम फीचर्स और नया CARA AI वॉयस असिस्टेंट भी जोड़ा है, जिससे यह SUV और ज्यादा स्मार्ट बन गई है।

Jeep Meridian 85th Anniversary Edition को कंपनी ने इसके Overland ट्रिम पर तैयार किया है। इसके लुक को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं।

इसमें ग्लॉस ब्लैक 18-इंच अलॉय व्हील्स, खास 85th Anniversary बैजिंग, ऑल-ब्लैक इंटीरियर और Mayan Gold कलर के शानदार एक्सेंट मिलेंगे।  बाहर से लेकर अंदर तक SUV को एक खास और लग्जरी फील देने की कोशिश की गई है।

Jeep ने इस Anniversary Edition के साथ अपनी नई स्मार्ट टेक्नोलॉजी CARA AI भी पेश की है। यह एक वॉयस बेस्ड असिस्टेंट है, जो ड्राइवर को बिना हाथ लगाए कई काम करने में मदद करेगा। यह सिस्टम 52 भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिसमें कई भारतीय भाषाएं भी शामिल हैं।

इसके जरिए ग्राहक म्यूजिक कंट्रोल कर सकेंगे। नेविगेशन इस्तेमाल कर सकेंगे। कॉल कर सकेंगे। मौसम की जानकारी ले सकेंगे  कार के कुछ फीचर्स को कंट्रोल कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि इससे ड्राइविंग का अनुभव ज्यादा आसान और स्मार्ट होगा। Jeep ने Meridian Anniversary Edition के साथ कुछ खास एक्सेसरी पैकेज भी दिए हैं। इनमें कारपेट फ्लोर मैट, Anniversary डिकल्स, एम्बिएंट लाइटिंग और Sky Lounge सनरूफ इल्यूमिनेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। ये फीचर्स SUV को और ज्यादा पर्सनल और प्रीमियम लुक देते हैं।

Jeep Meridian 85th Anniversary Edition की बुकिंग अब शुरू हो चुकी है। ग्राहक इसे Jeep India की वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप से बुक कर सकते हैं। केवल 85 यूनिट उपलब्ध होने के कारण इसे खरीदने का मौका बेहद सीमित रहेगा। Jeep का यह नया मॉडल उन ग्राहकों के लिए है, जो सामान्य SUV से हटकर एक खास, एक्सक्लूसिव और लग्जरी अनुभव चाहते हैं। कंपनी ने इस एडिशन के जरिए अपनी पुरानी विरासत को आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ने की कोशिश की है।