नई दिल्ली। Dodge ने अपनी मशहूर Charger Super Bee को नए और ज्यादा खतरनाक अंदाज में वापस उतारा है। कंपनी ने 2027 Dodge Charger Super Bee Launch Edition पेश की है, जो करीब 600 हॉर्सपावर और 720 Nm टॉर्क पैदा करती है। यह अब तक की सबसे तेज, सबसे ताकतवर और सबसे दमदार Sixpack-powered Charger Super Bee है। इसकी रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह 0 से 100 किमी/घंटा सिर्फ 3.6 सेकंड में पकड़ लेती है। क्वार्टर-मील भी महज 11.8 सेकंड में पूरा करती है।
नई Charger Super Bee में 3.0-लीटर ट्विन-टर्बो Sixpack H.O. इंजन दिया गया है। Dodge ने इसमें बड़े 56 मिमी Garrett twin-turbochargers लगाए हैं। नए टर्बो 30 psi से ज्यादा बूस्ट पैदा करते हैं और एयरफ्लो में करीब 7.5 फीसदी सुधार करते हैं। Dodge ने सिर्फ इंजन की ताकत नहीं बढ़ाई, बल्कि गाड़ी की कूलिंग क्षमता पर भी खास काम किया है। हाई-टेम्परेचर रेडिएटर सर्किट की कूलिंग क्षमता 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ाई गई है। लो-टेम्परेचर सर्किट की क्षमता पहले से दोगुने से भी ज्यादा है।
गाड़ी में 16-इंच Brembo वेंटेड डिस्क, छह-पिस्टन फ्रंट और चार-पिस्टन रियर कैलिपर्स दिए गए हैं। ब्रेक पैड का सरफेस एरिया भी 27 फीसदी बड़ा है। Super Bee में 20×11-इंच फोर्ज्ड व्हील्स के साथ 305/35ZR20 Goodyear Eagle F1 Supercar 3 समर टायर लगाए गए हैं। तेज रफ्तार के साथ कार को रोकने और सड़क पर मजबूती से टिकाए रखने की भी पूरी तैयारी है। नई Super Bee में पहली बार Sixpack-powered Charger के लिए Track और Drag Modes दिए गए हैं। खास बात यह है कि ड्राइवर चलते समय स्टीयरिंग व्हील पर दिए गए RWD बटन से AWD से रियर-व्हील ड्राइव पर जा सकता है। इसके अलावा Launch Control, Line Lock और Torque Reserve जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यानी यह कार सामान्य ड्राइविंग के साथ-साथ ट्रैक और ड्रैग रेसिंग के लिए भी तैयार है।
Super Bee में Cosworth का Drive Experience Recorder भी दिया गया है। यह पहली बार Sixpack-powered Charger में उपलब्ध कराया गया है। इसके जरिए ड्राइवर 1080p वीडियो को 60fps पर रिकॉर्ड कर सकता है और साथ में कार का परफॉर्मेंस डेटा भी सेव कर सकता है। कार Sucker Punch, Diamond Black और Shady रंगों में उपलब्ध होगी। Launch Edition में खास Super Bee ग्राफिक्स भी मिलेंगे। केबिन में हाई-बैक परफॉर्मेंस सीटें, Super Bee एम्ब्रॉयडरी, कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग और लेदर परफॉर्मेंस स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। स्टीयरिंग पर ही RWD कंट्रोल मौजूद है। केबिन में खास Super Bee बैजिंग भी देखने को मिलेगी। Dodge Super Bee नाम पहली बार 1968 में सामने आया था। अब Charger की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर Dodge नए दौर की Sixpack तकनीक के साथ इस नाम को वापस लाया है।
