डिजाइनर्स के लिए BenQ का धांसू मॉनिटर लॉन्च, डिजिटल+प्रिंट डिजाइन का सेटअप एक स्क्रीन पर

डिजाइनर्स के लिए BenQ का धांसू मॉनिटर लॉन्च, डिजिटल+प्रिंट डिजाइन का सेटअप एक स्क्रीन पर

74,499 में डिजाइनरों के लिए 4K का नया ‘कलर किंग एक स्क्रीन में पूरा स्टूडियो
अब डिजाइन में नहीं होगी रंगों की ‘गड़बड़ी’, प्रोफेशनल स्टूडियो वाले फीचर्स मिलेंगे

नई दिल्ली । BenQ ने भारत में नया PD2732U Creative Pro Monitor लॉन्च किया है। डिजाइनरों का काम अब एक स्क्रीन पर होगा! फोटो एडिटिंग हो, वीडियो, वेबसाइट, सोशल मीडिया कैंपेन, पैकेजिंग या प्रिंट डिजाइन। हर काम में सबसे बड़ी चुनौती रंगों का सही संयोजन होता है। कई बार स्क्रीन पर दिखने वाला रंग प्रिंट होने के बाद अलग नजर आता है, जिससे डिजाइनरों को बार-बार दूसरी स्क्रीन पर चेक करना पड़ता है। इसी परेशानी को खत्म करने के लिए BenQ ने PD2732U Creative Pro Monitor लॉन्च किया है। इसमें डिजिटल और प्रिंट दोनों तरह के काम के लिए अलग-अलग कलर स्पेस दिए गए हैं। डिजाइनर को एक ही काम के लिए दो मॉनिटर रखने की जरूरत कम हो सकती है। भारत में इसकी स्पेशल लॉन्च कीमत 74,499 रुपये रखी गई है।
BenQ PD2732U सिर्फ बड़ी और साफ स्क्रीन नहीं है, बल्कि खास तौर पर डिजाइन और वीडियो का प्रोफेशनल काम करने वालों के लिए बनाया गया मॉनिटर है।फोटो, वीडियो, टेक्स्ट और डिजाइन ज्यादा शार्प और डिटेल में दिखाई देते हैं। अगर अखबार का पेज, पैकेजिंग डिजाइन या फोटो बना रहे हैं तो छोटी-छोटी डिटेल भी ज्यादा साफ दिखाई देती है। एक ही मॉनिटर पर प्रिंट, फोटो, वेबसाइट, सोशल मीडिया और विडियो के अलग-अलग काम किए जा सकते हैं।
मान लीजिए स्क्रीन के बीच में सफेद रंग बिल्कुल सही दिख रहा है, लेकिन किनारे पर थोड़ा पीला या गहरा दिखने लगे। यही समस्या Uniformity Technology कम करने के लिए है। यह स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों में रंग और ब्राइटनेस को ज्यादा समान रखने में मदद करती है। Thunderbolt 4 केबल से compatible लैपटॉप को मॉनिटर से जोड़ा जा सकता है और साथ ही 90W तक पावर भी मिल सकती है। लैपटॉप में अलग चार्जर लगाने की जरूरत कई स्थितियों में नहीं पड़ सकती।
BenQ PD2732U का मकसद डिजाइनर को एक ऐसी 4K स्क्रीन देना है, जिस पर फोटो से लेकर प्रिंट, वेबसाइट, वीडियो और सोशल मीडिया तक का काम रंगों की बेहतर सटीकता के साथ किया जा सके, साथ ही लैपटॉप और दो कंप्यूटरों को भी आसानी से संभाला जा सके।
Wireless Hotkey Puck G3 मॉनिटर का छोटा रिमोट है। इसके जरिए आप जल्दी से सेटिंग बदल सकते हैं। Nano Matte Black Panel स्क्रीन पर पड़ने वाले ऐसे रिफ्लेक्शन को कम करने में मदद करता है। मॉनिटर को ऊपर या नीचे किया जा सकता है।