TAB में TV जैसा मजा : 9,000 MAH बैटरी संग ASUS Pad की भारत में एंट्री, 45,990 रुपये से शुरू

TAB में TV जैसा मजा : 9,000 MAH बैटरी संग ASUS Pad की भारत में एंट्री, 45,990 रुपये से शुरू

• 6.5mm पतला, 523 ग्राम हल्का 2,000 निट्स ब्राइटनेस और Dolby Atmos

OLED स्क्रीन पर फिल्में और वेब सीरीज देखने का मजा दोगुना

नई दिल्ली : प्रीमियम टैबलेट खरीदने वालों के लिए ASUS ने भारत में अपना नया ASUS Pad बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 45,990 रुपये है। टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसका 12.2 इंच का 2.8K Dual-layer OLED डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी इसे अपने सेगमेंट में इस तरह के डिस्प्ले वाला पहला प्रीमियम टैबलेट बता रही है। ASUS Easy Pay के जरिए 12 महीने तक No Cost EMI की सुविधा उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक EMI करीब 3,833 रुपये प्रति माह से शुरू होती है।

ASUS Pad दो वेरिएंट में उपलब्ध है। 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 45,990 रुपये, जबकि 8GB + 256GB मॉडल 49,990 रुपये में मिलेगा। इसकी बिक्री Flipkart, ASUS eShop, ASUS & ROG Stores, Reliance Digital और अधिकृत ASUS रिटेल पार्टनर्स के जरिए शुरू हो गई है।
टैबलेट में 12.2 इंच की 2800×1840 पिक्सल 2.8K Dual-layer OLED स्क्रीन दी गई है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 3:2 है और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92 फीसदी है। डिस्प्ले 100% DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सामान्य ब्राइटनेस 600 निट्स है, जबकि पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक जाती है। 144Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो का अनुभव ज्यादा स्मूद रहने की उम्मीद है। आंखों की सुरक्षा के लिए TUV Low Flicker और Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।
ASUS Pad का डिजाइन भी इसकी बड़ी खूबी है। इसकी मोटाई सिर्फ 6.5mm और वजन 523 ग्राम है। बड़ी स्क्रीन के बावजूद इसे आसानी से साथ लेकर चला जा सकता है। टैबलेट में Fiberglass रियर पैनल दिया गया है।
पावर के लिए इसमें 9,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W USB Type-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक 45W चार्जिंग से करीब 30 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।
मनोरंजन के लिए टैबलेट में चार स्पीकर दिए गए हैं। Dolby Atmos के 360 डिग्री सिनेमैटिक साउंड सपोर्ट के साथ बड़ी OLED स्क्रीन पर फिल्में और वेब सीरीज देखने का अनुभव बेहतर बनाने की कोशिश की गई है। कैमरे की बात करें तो पीछे 13MP और आगे 5MP कैमरा मिलता है। फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है।
ASUS Pad Android 16 पर चलता है और इसमें ASUS Pen 2.0 और उससे ऊपर के स्टायलस का सपोर्ट है। कंपनी बॉक्स में प्रोटेक्टिव फोलियो केस भी दे रही है, जिसमें चार अलग-अलग इस्तेमाल के मोड मिलते हैं।