AI की दुनिया में Dell का धमाका, INDIA में सुपरफास्ट PowerStore Elite लॉन्च

AI की दुनिया में Dell का धमाका, INDIA में सुपरफास्ट PowerStore Elite लॉन्च

• AI, डेटा और सुरक्षा… तीनों का सुपर कॉम्बिनेशन Dell PowerStore Elite

• डेटा का नया किला बना Dell PowerStore Elite, AI कंपनियों को मिलेगी 3 गुना ज्यादा परफॉर्मेंस

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया तेजी से बदल रही है और अब कंपनियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती सिर्फ AI मॉडल तैयार करने की नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद इंफ्रास्ट्रक्चर पर चलाने की है। Dell Technologies ने भारत में अपना नया PowerStore Elite लॉन्च करने की घोषणा की है। यह केवल एक नया स्टोरेज सिस्टम नहीं, बल्कि ऐसा AI इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म है जो भारतीय कंपनियों को डेटा सुरक्षा, तेज प्रोसेसिंग, कम लागत और बिना रुकावट अपग्रेड जैसी सुविधाएं देगा।

कंपनी का कहना है कि आज के दौर में भारत के CIO और CTO के लिए तीन बातें सबसे ज्यादा अहम हैं—AI सिस्टम को जल्दी लागू करना, डेटा को देश और कंपनी के नियंत्रण में सुरक्षित रखना तथा इंफ्रास्ट्रक्चर पर किए गए निवेश का बेहतर लाभ मिलना। PowerStore Elite ने इन्हीं तीनों जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। Dell ने अपना नया AI Ecosystem भी पेश किया है, जिसमें Google, OpenAI, NVIDIA, Hugging Face, Palantir, SpaceX AI और ServiceNow जैसी बड़ी टेक कंपनियों की तकनीकों का सहयोग मिलेगा। इससे भारतीय कंपनियां AI पर सिर्फ प्रयोग नहीं करेंगी, बल्कि बड़े स्तर पर उसका वास्तविक इस्तेमाल भी कर सकेंगी।

PowerStore Elite की सबसे बड़ी खासियत इसकी जबरदस्त स्टोरेज क्षमता और प्रदर्शन है। यह तीन गुना ज्यादा तेज काम करता है और एक ही 3U सिस्टम में 5.8 पेटाबाइट तक प्रभावी स्टोरेज क्षमता उपलब्ध कराता है।

इस सिस्टम की एक और खासियत यह है कि इसमें ड्राइव, कंट्रोलर और नेटवर्किंग जैसे सभी हार्डवेयर मॉड्यूलर हैं। यानी भविष्य में जरूरत बढ़ने पर पूरा सिस्टम बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनियां बिना डेटा माइग्रेशन और बिना डाउनटाइम के अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड कर सकेंगी। इससे समय, पैसा और संसाधनों की बड़ी बचत होगी।

साइबर सुरक्षा के मोर्चे पर भी Dell ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी सितंबर 2026 से Dell Cyber Detect उपलब्ध कराएगी, जो AI की मदद से रैनसमवेयर हमलों का पता लगाएगा। यह सिस्टम हजारों प्रकार के रैनसमवेयर को पहचानने में सक्षम है और 99.99 प्रतिशत तक सटीकता के साथ डेटा का विश्लेषण करेगा।

कंपनी ने Dell PowerRack और Dell Private Cloud जैसे नए समाधान भी पेश किए हैं। PowerRack को दुनिया का पहला पूरी तरह एकीकृत Rack-scale AI सिस्टम बताया जा रहा है, जो छह घंटे से भी कम समय में इंस्टॉल हो सकता है। Dell Private Cloud कंपनियों को कंप्यूट, स्टोरेज और नेटवर्किंग को एक ही प्लेटफॉर्म पर संचालित करने की सुविधा देगा और Hyperconverged Infrastructure की तुलना में 65 प्रतिशत तक लागत बचाने का दावा करता है।