Amazon Sale में Sennheiser का जलवा! अब 18,990 रुपये में 34,990 वाला हेडफोन

Amazon Sale में Sennheiser का जलवा! अब 18,990 रुपये में 34,990 वाला हेडफोन

महंगे ऑडियो गैजेट अब आपके पॉकेट की रेंज में
DJ से लेकर YouTuber तक के लिए खास ऑफर, स्टूडियो क्वालिटी आवाज अब सस्ती

नई दिल्ली: संगीत प्रेमियों, कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए ऑडियो इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी Sennheiser ने Amazon Great Freedom Festival Sale 2026 में प्रीमियम ऑडियो प्रोडक्ट्स पर बड़ी छूट का ऐलान किया है। कंपनी के चुनिंदा हेडफोन, इन-ईयर मॉनिटर और माइक्रोफोन पर ग्राहकों को 60% तक की छूट मिलेगी।खरीदारों को 24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI, बैंक ऑफर्स और स्पेशल डिस्काउंट का फायदा भी मिलेगा। यह सेल 7 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है
Sennheiser ने Amazon Great Freedom Sale के लिए अपनी लोकप्रिय रेंज को खास ऑफर्स के साथ पेश किया है। इसमें MOMENTUM 4, HD 490 PRO Plus, ACCENTUM Plus, IE 100 PRO, Profile USB Microphone और MOMENTUM True Wireless 4 जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं। कंपनी का लक्ष्य उन ग्राहकों तक प्रीमियम साउंड टेक्नोलॉजी पहुंचाना है, जो बेहतर ऑडियो अनुभव चाहते हैं।
Sennheiser MOMENTUM 4 वायरलेस हेडफोन उन लोगों के लिए खास है, जो हाई-क्वालिटी म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं। इसमें कंपनी का 42mm ट्रांसड्यूसर सिस्टम, Adaptive Noise Cancellation और Transparency Mode दिया गया है। यह हेडफोन एक बार चार्ज करने पर 60 घंटे तक का प्लेबैक देता है। Amazon सेल में इसकी कीमत 18,990 रुपये (बैंक ऑफर सहित) रखी गई है, जबकि इसकी MRP 34,990 रुपये है।
म्यूजिक प्रोड्यूसर और क्रिएटर्स के लिए Sennheiser HD 490 PRO Plus एक खास विकल्प है। इसमें Open-back डिजाइन, बेहतर साउंड स्टेज और बेहद सटीक ऑडियो रिप्रोडक्शन मिलता है। Amazon Great Freedom Sale में यह 28,990 रुपये में उपलब्ध होगा।
Sennheiser IE 100 PRO खासतौर पर DJs, म्यूजिशियन और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी सेल कीमत 6,799 रुपये रखी गई है। Sennheiser ACCENTUM Plus उन यूजर्स के लिए है, जो रोजाना म्यूजिक, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट के लिए हेडफोन इस्तेमाल करते हैं। सेल में इसकी कीमत 12,740 रुपये (बैंक डिस्काउंट सहित) है।
पॉडकास्ट, यूट्यूब, लाइव स्ट्रीमिंग और वॉयस रिकॉर्डिंग करने वालों के लिए Sennheiser Profile USB Microphone पेश किया गया है। यह Mac, Windows, iPadOS और Android डिवाइस के साथ काम करता है। इसकी कीमत 7,490 रुपये रखी गई है।
Sennheiser MOMENTUM True Wireless 4 ईयरबड्स में 30 घंटे तक बैटरी बैकअप, वायरलेस चार्जिंग और 6-माइक सेटअप दिया गया है। Amazon Great Freedom Sale में यह 18,990 रुपये (बैंक ऑफर सहित) में मिलेगा।