अब EV खरीदना आसान,100% तक लोन मिलेगा

अब EV खरीदना आसान,100% तक लोन मिलेगा

VinFast और Shriram Finance मिलकर लिखेंगे भारत की EV क्रांति की नई कहानी

कम EMI, आसान लोन से भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को मिलेगी नई ताकत

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए VinFast India ने देश की प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) Shriram Finance के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। इस समझौते का सबसे बड़ा फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा जो इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना चाहते हैं, लेकिन फाइनेंसिंग और शुरुआती लागत को लेकर चिंतित रहते हैं। इस साझेदारी के तहत VinFast के ग्राहकों को Shriram Finance की ओर से आकर्षक और आसान फाइनेंसिंग सुविधाएं मिलेंगी। ग्राहक वाहन की ऑन-रोड कीमत का 100 प्रतिशत तक लोन प्राप्त कर सकेंगे। कम ब्याज दर, लचीले ईएमआई विकल्प और आसान भुगतान योजनाएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना पहले के मुकाबले ज्यादा सुविधाजनक और किफायती बन जाएगा।

VinFast के लिए भी यह समझौता काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि Shriram Finance का देशभर में 3,000 से अधिक शाखाओं का विशाल नेटवर्क है। इसके 90 लाख से ज्यादा ग्राहक हैं। इससे कंपनी को सिर्फ बड़े शहरों ही नहीं, बल्कि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों तक भी अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी।

VinFast India के सीईओ तपन घोष ने कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का भविष्य केवल अच्छे उत्पादों से नहीं, बल्कि मजबूत सपोर्ट सिस्टम और आसान फाइनेंसिंग से तय होगा। वहीं Shriram Green Finance के प्रमुख नंदगोपाल आर. ने कहा कि यह साझेदारी देश में हरित और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हाल ही में VinFast ने VF MPV 7 लॉन्च कर भारतीय इलेक्ट्रिक एमपीवी बाजार में प्रवेश किया है। अब फाइनेंसिंग को आसान बनाने, बेहतर रीसेल वैल्यू और बायबैक प्रोग्राम जैसी योजनाओं के जरिए कंपनी भारतीय ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक व्यावहारिक और सुलभ बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। VinFast और Shriram Finance की यह साझेदारी भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को आम लोगों तक पहुंचाने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकती है।