• 56,500 रुपये में शानदार होम एंटरटेनमेंट, 3800 ANSI Lumens के साथ BenQ का दमदार Full HD प्रोजेक्टर घर लाइए
• न किसी सेट-टॉप बॉक्स की जरूरत, न कोई झंझट, बस मनोरंजन होगा डबल
डिस्प्ले और प्रोजेक्शन टेक्नोलॉजी की नंबर 1 कंपनी BenQ की भारतीय इकाई ने नया TH575i स्मार्ट फुल एचडी होम एंटरटेनमेंट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। यह प्रोजेक्टर उन उपभोक्ताओं के लिए तैयार किया गया है जो पारंपरिक टीवी से आगे बढ़कर बड़े पर्दे पर फिल्मों, वेब सीरीज, खेल और गेमिंग का शानदार अनुभव लेना चाहते हैं। इसमें इन-बिल्ट Google TV दिया गया है, जिससे अलग से किसी स्ट्रीमिंग डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ती और उपयोगकर्ता सीधे हजारों ऐप्स व ओटीटी कंटेंट का आनंद ले सकते हैं। BenQ TH575i की भारत में कीमत 56,500 रुपये रखी गई है। यह प्रोजेक्टर Amazon, Flipkart, BenQ की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
भारत में घरों के भीतर बड़े स्क्रीन वाले मनोरंजन की मांग तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां प्रोजेक्टर केवल होम थिएटर शौकीनों तक सीमित थे, वहीं अब आम परिवार भी उन्हें अपनाने लगे हैं। इसी बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए BenQ ने TH575i पेश किया है, जिसे बिना किसी जटिल इंस्टॉलेशन के आसानी से घर में इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि यह प्रोजेक्टर रोजमर्रा के मनोरंजन को अधिक आसान, सुविधाजनक और शानदार बनाने के लिए तैयार किया गया है।
Rajeev Singh, मैनेजिंग डायरेक्टर, BenQ इंडिया ने कहा कि आज के उपभोक्ता बिना किसी जटिल सेटअप या अलग मीडिया रूम के बड़े और बेहतर मनोरंजन का अनुभव चाहते हैं। TH575i इसी जरूरत को पूरा करता है। इसमें इन-बिल्ट Google TV, शानदार फुल एचडी विजुअल क्वालिटी और बेहद आसान उपयोग का अनुभव मिलता है। इसे बॉक्स से निकालते ही इस्तेमाल किया जा सकता है।
इन-बिल्ट Google TV के साथ आता है, जिसमें Netflix सहित हजारों ऐप्स, फिल्में, टीवी शो और लाइव कंटेंट का सीधा एक्सेस मिलता है। अलग से स्ट्रीमिंग डिवाइस या सेट-टॉप बॉक्स जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती। आसान इंस्टॉलेशन और यूजर-फ्रेंडली डिजाइन, जिससे कुछ ही मिनटों में प्रोजेक्टर तैयार हो जाता है। इसमें 3800 ANSI Lumens ब्राइटनेस, जिससे हल्की रोशनी वाले कमरों में भी चमकदार और स्पष्ट तस्वीरें दिखाई देती हैं।
स्पोर्ट्स मोड खिलाड़ियों की स्किन टोन और मैदान के रंगों को अधिक वास्तविक बनाता है। सिनेमा मोड फिल्मों के लिए बेहतर कॉन्ट्रास्ट और सटीक रंग प्रदान करता है। 3D मोड के जरिए त्रिआयामी मनोरंजन का अनुभव मिलता है। गेम मोड बेहतर विजिबिलिटी और तेज रिस्पॉन्स देकर गेमिंग को अधिक रोमांचक बनाता है।
BenQ TH575i की भारत में कीमत 56,500 रुपये रखी गई है। यह प्रोजेक्टर Amazon, Flipkart, BenQ की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
