6500mAh बैटरी और AI संग iQOO Z11 Lite 24 जुलाई को होगा लॉन्च

6500mAh बैटरी और AI संग iQOO Z11 Lite 24 जुलाई को होगा लॉन्च

स्मार्ट AI टूल्स से ऑनलाइन पढ़ाई होगी आसान

भारत में बना iQOO Z11 Lite मिनटों में तैयार करेगा नोट्स और समरी, लेक्चर रिकॉर्डिंग से लेकर कंटेंट राइटिंग तक हर काम आसान

iQOO भारतीय बाजार में 24 जुलाई को अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च करेगी। कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर कॉलेज स्टूडेंट्स और युवा यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। ऑनलाइन क्लास, AI की मदद से असाइनमेंट, नोट्स बनाना और मल्टीटास्किंग जैसे रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने के लिए इसमें कई AI आधारित फीचर्स दिए गए हैं। फोन नए OriginOS 6 पर चलेगा। इसके साथ 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे।
फोन की सबसे बड़ी खासियत AI Creation फीचर है। इसकी मदद से लंबे डॉक्युमेंट का सारांश तैयार किया जा सकता है। असाइनमेंट को बेहतर बनाया जा सकता है। नया कंटेंट तैयार किया जा सकता है, टेक्स्ट का अनुवाद किया जा सकता है और नए आइडिया भी आसानी से तैयार किए जा सकते हैं। वहीं AI Captions फीचर लाइव ट्रांसक्रिप्शन, रियल-टाइम ट्रांसलेशन और एक टैप में लेक्चर या मीटिंग का सारांश तैयार करने में मदद करेगा।
iQOO Z11 Lite में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 44W फ्लैशचार्ज का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि फोन में 5-Year Battery Health तकनीक दी गई है, जिससे बैटरी लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करेगी। रोजमर्रा की भागदौड़ और कॉलेज लाइफ को ध्यान में रखते हुए फोन को Military-Grade Durability के साथ तैयार किया गया है। इसे SGS 5-Star Drop Resistance Certification भी मिला है, जिससे यह गिरने या हल्के झटकों से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।
डिजाइन की बात करें तो फोन Solar Flame और Midnight Blue दो प्रीमियम कलर ऑप्शन में आएगा। इसमें कॉम्पैक्ट कैमरा मॉड्यूल और Dynamic Light फीचर दिया गया है, जो कॉल और नोटिफिकेशन के दौरान अलग लाइट इफेक्ट दिखाता है।
iQOO Z11 Lite का निर्माण भारत में vivo की ग्रेटर नोएडा फैक्ट्री में किया जाएगा। कंपनी ने आफ्टर-सेल्स सर्विस को मजबूत करते हुए देशभर में 670 से ज्यादा कंपनी-ओन्ड सर्विस सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।