7,000mAh बैटरी संग 14 अगस्त को आ रहा Moto G Max, स्वागत नहीं करोगे?

7,000mAh बैटरी संग 14 अगस्त को आ रहा Moto G Max, स्वागत नहीं करोगे?

• मोटोरोला का बड़ा धमाका! Snapdragon चिप और 120Hz स्क्रीन वाले Moto G Max की बैटरी 3 दिन चलेगी
• पानी और धक्कों की टेंशन कम! Moto G Max में IP64 और MIL-STD 810H प्रोटेक्शन

नई दिल्ली। मोटोरोला भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G Max 14 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के मुताबिक फोन में 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकती है। फोन की भारत में लॉन्चिंग 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे होगी। Moto G Max को ब्लू, डार्क ग्रे और पिंक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन का डिजाइन फ्लैट फ्रेम और सैटिन फिनिश के साथ दिखाई देता है।

Moto G Max में 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव ज्यादा स्मूद होने की उम्मीद है। स्क्रीन की HBM ब्राइटनेस 1,050 निट्स तक होगी। गीले हाथों से फोन इस्तेमाल करने में परेशानी कम करने के लिए इसमें Water Touch 2.0 फीचर दिया गया है।

फोन में Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। फोन सीधे Android 16 पर चलेगा। मोटोरोला ने फोन के लिए दो OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। फोटोग्राफी के लिए Moto G Max में 50MP Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। कंपनी के मुताबिक यह तीन दिन तक की बैटरी लाइफ दे सकती है। बैटरी को 1,000 रिचार्ज साइकल तक इस्तेमाल के लिए रेट किया गया है। ज्यादा फोन चलाने वाले यूजर्स के लिए बैटरी इस फोन का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट बन सकती है।

Moto G Max को IP64 रेटिंग मिली है। साथ ही फोन में MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass Ceramic का प्रोटेक्शन मिलेगा। फोन में स्टीरियो स्पीकर और Dolby Atmos सपोर्ट भी दिया गया है। खास बात यह है कि इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद रहेगा।

मोटोरोला ने अभी फोन की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, पिछली रिपोर्टों में इसकी कीमत करीब 30,000 रुपये होने का दावा किया गया था।

Moto G Max का फोकस बड़ी बैटरी, तेज डिस्प्ले, मजबूत बॉडी और लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर दिखाई देता है।