• BikeWo, बनेगा बड़ा मोबिलिटी प्लेटफॉर्म, 76 करोड़ से ज्यादा जुटाएगा BikeWo
• BikeWo, अब फ्लीट, लीजिंग और लॉजिस्टिक्स पर खेलेगा बड़ा दांव
• BikeWo की रिलायंस से 66.46 करोड़ की डील
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी BikeWo Green Tech ने अपने व्यापार विस्तार के लिए “BikeWo Ascend” नामक एक मेगा ईवी मिशन की शुरुआत की है। इस रणनीति के तहत कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान सड़कों पर अपने ऑपरेटिंग बेड़े (फ्लीट) को बढ़ाकर 10,000 इलेक्ट्रिक वाहन करने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी अब केवल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन तक सीमित न रहकर फ्लीट ओनरशिप, लीजिंग (पट्टे पर देने) और टेक्नोलॉजी-सक्षम लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में कदम बढ़ा रही है। कंपनी इस विस्तार के लिए 76 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाने की तैयारी कर रही है। यह फंडिंग वारंट के जरिए प्रेफरेंशियल इश्यू के माध्यम से की जाएगी।
कंपनी का नया प्लान सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन बेचने तक सीमित नहीं है। BikeWo अब EV की ओनरशिप, लीजिंग, फ्लीट डिप्लॉयमेंट, स्पेशलाइज्ड मोबिलिटी, ऑपरेटिंग पार्टनरशिप और टेक्नोलॉजी आधारित लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में विस्तार करने जा रही है। कंपनी ने इस नई रणनीति को ‘BikeWo Ascend’ नाम दिया है।
BikeWo के विस्तार की दिशा में शुरुआती बड़ी उपलब्धि Reliance Industries की Bio Energy Division के साथ साझेदारी है। इसके तहत कंपनी स्पेशलाइज्ड इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों की हायरिंग और तैनाती करेगी। इन कॉन्ट्रैक्ट्स की कुल अनुमानित वैल्यू करीब 66.46 करोड़ रुपये है। इनकी अवधि जुलाई 2033 तक बताई गई है। इन इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों में खास तरह के लोडर, कैचर और ग्रैबर सिस्टम लगाए जाएंगे। इसके साथ ड्राइवर और वाहन संचालन से जुड़ी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
इन इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों की तैनाती से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का इस्तेमाल पारंपरिक यातायात से आगे बढ़कर बायो-एनर्जी और बायोमास हैंडलिंग जैसे औद्योगिक कामों में होगा। कंपनी के मुताबिक, स्पेशलाइज्ड इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ऐसे औद्योगिक क्षेत्र नए अवसर पैदा कर सकते हैं।
कंपनी की विस्तार योजना में लास्ट-माइल, मिड-माइल और लॉन्ग-माइल ट्रांसपोर्टेशन शामिल हैं। इसके अलावा एंटरप्राइज मोबिलिटी, स्पेशलाइज्ड फ्लीट एप्लीकेशन और मोबिलिटी से जुड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाओं पर भी काम किया जाएगा।
BikeWo ने सुमंत बदिगा को अपने एडवाइजरी बोर्ड में नियुक्त किया है। उनके पास ऑटोमोटिव और ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर में तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। कंपनी को उम्मीद है कि उनका अनुभव फ्लीट और मोबिलिटी बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। BikeWo ऐसे प्लेटफॉर्म के निर्माण पर जोर दे रही है, जहां अलग-अलग मोबिलिटी जरूरतों के लिए वाहन, पार्टनर, टेक्नोलॉजी और ऑपरेशनल क्षमताओं को एक साथ जोड़ा जा सके। कंपनी अब EV, लॉजिस्टिक्स, एनर्जी और टेक्नोलॉजी सेक्टर में नई साझेदारियां बनाने पर भी काम कर रही है।
