नई दिल्ली : इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में बजट सेगमेंट को नई चुनौती देते हुए itel ने अपना नया itel A100 Pro 4GB लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन के साथ ऐसा ऑफर पेश किया है, जिसने ग्राहकों का ध्यान खींच लिया है। फोन खरीदने पर बॉक्स के अंदर ही 1499 रुपये का का प्रीमियम नेकबैंड बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जिसके साथ बॉक्स में ही फ्री प्रीमियम नेकबैंड दिया जा रहा है। एक ही कीमत में ग्राहकों को स्मार्टफोन और वायरलेस ऑडियो एक्सेसरी दोनों का फायदा मिलेगा।
itel A100 Pro सिर्फ दिखने में आकर्षक नहीं है, बल्कि मजबूती के मामले में भी खास है। फोन को MIL-STD-810H Military Grade Certification मिला है। यह रोजमर्रा के झटकों, गिरने और कठिन परिस्थितियों को बेहतर तरीके से झेल सकता है। इस स्मार्टफोन में Ultra Link Technology दी गई है। कंपनी के अनुसार यह फीचर ऐसे क्षेत्रों में भी कनेक्टिविटी बनाए रखने में मदद करता है, जहां सामान्य नेटवर्क कमजोर या उपलब्ध नहीं होता। नया वेरिएंट 4GB RAM + 8GB Virtual RAM के साथ आता है, जिससे कुल 12GB तक RAM का अनुभव मिलता है। इसके साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
दुनियाभर में मेमोरी चिप्स की कीमत बढ़ने के बावजूद कंपनी ने इस फोन की कीमत सिर्फ 10,999 रुपये रखी है। इतना ही नहीं, ग्राहकों को खरीदारी के बाद 100 दिनों तक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी मिलेगी। फोन में 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इससे स्क्रॉलिंग, वीडियो और गेमिंग का अनुभव ज्यादा स्मूथ और शानदार बन जाता है। फोन में DTS तकनीक वाला स्पीकर दिया गया है, जो वीडियो देखने और म्यूजिक सुनने के दौरान बेहतर साउंड क्वालिटी प्रदान करता है। iPhone के Dynamic Island जैसी सोच पर आधारित Dynamic Bar फीचर कॉल, नोटिफिकेशन, बैटरी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी तुरंत दिखाता है, जिससे यूजर अनुभव बेहतर होता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 8MP AI रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। AI इमेज प्रोसेसिंग की मदद से तस्वीरें अधिक स्पष्ट, रंगीन और आकर्षक दिखाई देती हैं। फोन में IR Blaster दिया गया है, जिससे टीवी, एसी और अन्य घरेलू उपकरणों को रिमोट की तरह कंट्रोल किया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन आराम से चल सकती है। बॉक्स में 10W चार्जर भी शामिल है। यह स्मार्टफोन तीन स्टाइलिश रंगों में खरीदा जा सकता है Comet Orange, Cloud White और Black में उपलब्ध है।
