E-CAR के मार्केट में धुरंधर BYD का जलवा, 20 हजार इलेक्ट्रिक कारें बिकीं, बना रिकार्ड

E-CAR के मार्केट में धुरंधर BYD का जलवा, 20 हजार इलेक्ट्रिक कारें बिकीं, बना रिकार्ड

• भारत में BYD की रफ्तार सुपरफास्ट, 14 महीने में दोगुनी हुई कारों की डिलीवरी

• ATTO 3 और SEALION 7 बने बिक्री की सुनामी के सबसे बड़े खिलाड़ी

4 सेकंड में 100 की रफ्तार और 650KM तक रेंज! BYD की कारों ने मचाया तहलका

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच चीन की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी BYD ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने भारतीय बाजार में 20,000 ग्राहकों तक अपनी इलेक्ट्रिक कारें पहुंचा दी हैं। सितंबर 2025 में 10,000 डिलीवरी का आंकड़ा पार करने के बाद कंपनी ने अब अपनी बिक्री को दोगुना कर दिया है। यह उपलब्धि भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रति बढ़ते आकर्षण को भी दर्शाती है।

BYD ने भारत में 20,000 इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी पूरी कर ली है। कंपनी के लिए यह उपलब्धि भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत होने का संकेत है। सितंबर 2025 में BYD ने 10,000 डिलीवरी का आंकड़ा पार किया था। अब कंपनी ने इस संख्या को दोगुना कर दिया है। 20,000वीं इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी PPS BYD के माध्यम से की गई। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्राहक को वाहन सौंपा। इस अवसर पर BYD India के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव चौहान और नेशनल सेल्स हेड श्रीरंग जोशी मौजूद रहे।

BYD India का नेटवर्क अब देश के 40 शहरों में फैला हुआ है। कंपनी के कुल 51 शोरूम ग्राहकों को सेवाएं दे रहे हैं। कंपनी भारत में SEALION 7, ATTO 3, SEAL और eMAX 7 जैसे इलेक्ट्रिक मॉडल बेच रही है। BYD ATTO 3 कंपनी के लोकप्रिय मॉडल्स में शामिल है। इस इलेक्ट्रिक SUV की 9,000 से ज्यादा डिलीवरी हो चुकी हैं। SEALION 7 की 5,000 से ज्यादा यूनिट ग्राहकों तक पहुंच चुकी हैं। इस मॉडल को भी भारतीय बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

SEALION 7 Performance वेरिएंट 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज 4.5 सेकंड में पकड़ सकता है। ATTO 3 की ARAI प्रमाणित रेंज 521 किलोमीटर तक है। लंबी रेंज इसे इलेक्ट्रिक SUV खरीदने वालों के लिए आकर्षक विकल्प बनाती है। BYD SEAL की NEDC प्रमाणित रेंज 650 किलोमीटर तक है। इसका एक वेरिएंट 3.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

eMAX 7 में छह और सात सीटों का विकल्प मिलता है। इसके Superior वेरिएंट की NEDC रेंज 530 किलोमीटर तक बताई गई है। BYD अपनी इलेक्ट्रिक कारों में Blade Battery तकनीक, Cell-to-Body इंटीग्रेशन और e-Platform 3.0 आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करती है। BYD का लक्ष्य भारत में ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचना, डीलर नेटवर्क बढ़ाना और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अधिक लोगों के लिए सुलभ बनाना है। कंपनी की यह उपलब्धि संकेत देती है कि भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार धीरे-धीरे नई रफ्तार पकड़ रहा है।