प्राइवेट जेट जैसा आराम, सुपरकार जैसी स्पीड : Lexus TZ लग्जरी की नई पहचान

नई दिल्ली: Lexus ने अपनी नई Lexus TZ से इलेक्ट्रिक SUV दुनिया में ऐसा धमाका किया है, जिसने लग्जरी कार मार्केट की तस्वीर ही बदल दी है। 530KM की लंबी रेंज, 402bhp की पावर, AWD सिस्टम और सिर्फ 5.4 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने वाली यह SUV अब टेक्नोलॉजी और स्पीड का नया तूफान बनकर सामने आई है।

नई Lexus TZ को देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई प्राइवेट जेट सड़क पर उतर आया हो। दुनिया की सबसे लंबी पैनोरमिक रूफ, 21-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम, OTTOMAN सीट्स और फ्यूचरिस्टिक केबिन इसे चलता-फिरता लग्जरी महल बना देते हैं। 95.8kWh की बड़ी बैटरी, 150kW फास्ट चार्जिंग और सिर्फ 35 मिनट में 80% तक चार्ज होने की क्षमता इसे EV सेगमेंट का नया गेमचेंजर बना रही है।

जापान की लग्जरी कार कंपनी Lexus ने अपनी पहली बड़ी इलेक्ट्रिक SUV Lexus TZ पेश की है। यह 7-सीटर SUV है। इसमें पूरे परिवार के बैठने की जगह मिलेगी। यह SUV काफी बड़ी है। इसकी लंबाई करीब 5.1 मीटर है । लंबा व्हीलबेस होने की वजह से पीछे बैठने वाले यात्रियों को भी अच्छा लेगरूम मिलेगा। कार के अंदर बैठते ही ऐसा लगता है जैसे किसी लग्जरी होटल या बिजनेस क्लास लाउंज में आ गए हों। इसमें बड़ा डिजिटल टचस्क्रीन सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। कुछ देशों में इसमें दो बड़ी स्क्रीन भी मिलेंगी।

डैशबोर्ड पर बैंबू फिनिश, वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, डिजिटल AC कंट्रोल और शानदार सेंटर कंसोल दिया गया है।
Lexus TZ में आगे और बीच वाली सीटों में वेंटिलेशन फीचर दिया गया है, यानी गर्मी में सीटें ठंडी हवा देंगी और सफर ज्यादा आरामदायक बनेगा। इसमें पावर्ड ओटोमन फीचर भी मिलता है, जिससे सीटों पर पैर फैलाकर आराम किया जा सकता है।

SUV की पीछे वाली सीटों को बटन दबाकर आसानी से मोड़ा जा सकता है। SUV में बड़ी स्लाइडिंग पैनोरमिक रूफ दी गई है। Mark Levinson का 21-स्पीकर वाला प्रीमियम साउंड सिस्टम दिया गया है, जिससे गाने सुनने का अनुभव थिएटर जैसा हो जाता है। इसमें तीन-जोन क्लाइमेट कंट्रोल भी है। Lexus TZ में दो इलेक्ट्रिक मोटर। यह SUV एक बार चार्ज होने पर करीब 530 किलोमीटर तक चल सकती है।