नई दिल्ली: Vivo एक बार फिर फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo X300 FE लॉन्च करने जा रही है, जो सिर्फ एक फोन नहीं बल्कि मोबाइल फोटोग्राफी की दुनिया में नया गेम-चेंजर साबित हो सकता है। स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका ZEISS Telephoto Extender Kit है, जो इसे प्रोफेशनल कैमरे जैसी ताकत देता है। ZEISS के इस खास लेंस के जरिए यूजर्स को 200mm तक का ऑप्टिकल ज़ूम और लगभग 1600mm तक की फोकल लेंथ का एक्सपीरियंस मिलेगा। अब दूर की चीजें भी बेहद क्लियर और डिटेल में कैप्चर की जा सकेंगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक्सटेंडर किट फोन के टेलीफोटो कैमरे के साथ एक स्पेशल केस के जरिए जुड़ता है और 2.35x तक अतिरिक्त ऑप्टिकल मैग्निफिकेशन देता है। फोन में 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा, जो AI पोर्ट्रेट मोड्स के साथ मिलकर शानदार फोटो और प्रोफेशनल-लेवल शॉट्स देने में सक्षम होगा।
Vivo X300 FE एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप होगा, जिसमें 6.31-इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है, जो इसे बेहद तेज और स्मूथ बनाएगा। इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। पावर और स्पीड दोनों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन मिलेगा। Vivo X300 FE का डिजाइन भी काफी यूनिक होगा। “FE” यानी Fashion Edition के नाम के मुताबिक, इसमें नया और प्रीमियम लुक देखने को मिलेगा, जिसमें iPhone-स्टाइल हॉरिजॉन्टल कैमरा सेटअप और इंडिया-एक्सक्लूसिव ग्रीन कलर ऑप्शन भी शामिल हो सकता है।
कंपनी इसे मई की शुरुआत में भारत में लॉन्च कर सकती है और इसकी कीमत X300 सीरीज से थोड़ी कम रखी जा सकती है, जिससे यह iPhone 17 और Samsung Galaxy S26 जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देगा। Vivo X300 FE उन यूजर्स के लिए परफेक्ट डिवाइस साबित हो सकता है, जो स्मार्टफोन में DSLR जैसी फोटोग्राफी, दमदार परफॉर्मेंस और स्टाइलिश डिजाइन चाहते हैं यानी यह फोन लॉन्च से पहले ही चर्चा का सबसे बड़ा स्टार बन चुका है।
