• कैमरे का किंग बनने आ रहा vivo X500 Pro Max, ZEISS तकनीक से मचेगा धमाल
• दूर तक जूम, शानदार वीडियो! vivo X500 सीरीज में मिलेंगे खास कैमरा फीचर्स
• 25 दिन तक चलेगी बैटरी! vivo Watch GT2 भी कल होगी लॉन्च
• आप YouTube पर vivo X500 लॉन्च देख सकते हैं
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर बड़ा धमाका करने के लिए वीवो तैयार है। कंपनी 26 नवंबर को अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज vivo X500 के साथ प्रीमियम स्मार्टवॉच vivo Watch GT2 लॉन्च करने जा रही है। इस लॉन्च इवेंट में कंपनी अपनी नई इमेजिंग तकनीक, प्रोफेशनल वीडियो रिकॉर्डिंग और स्मार्ट कनेक्टेड डिवाइस इकोसिस्टम की खूबियों को सामने रखेगी। vivo X500 सीरीज और Watch GT2 का लॉन्च 26 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से होगा। इच्छुक दर्शक इसे वीवो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकेंगे।
लाइव स्ट्रीमिंग लिंक: https://www.youtube.com/live/YBlWkHOtXCo
कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कार्यक्रम का प्रसारण होगा। वीवो की नई X500 सीरीज खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो स्मार्टफोन से शानदार फोटोग्राफी और प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएशन करना पसंद करते हैं। कंपनी के मुताबिक, इस सीरीज में एडवांस्ड ZEISS इमेजिंग तकनीक, लंबी दूरी तक जूम करने वाला टेलीफोटो कैमरा और प्रोफेशनल वीडियोग्राफी क्षमताएं मिलेंगी।
वीवो की नई फ्लैगशिप सीरीज में X500 Pro Max, X500 Pro और X500 शामिल होंगे। कंपनी ने तीनों मॉडल को अलग-अलग तरह के यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर पेश करने की तैयारी की है।
सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल X500 Pro Max फ्लैगशिप इमेजिंग इनोवेशन पर फोकस करेगा। वहीं, X500 Pro में कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ प्रीमियम अनुभव देने की बात कही गई है। दूसरी ओर, स्टैंडर्ड X500 मॉडल कंटेंट क्रिएशन के लिए उपयोगी फीचर्स और रचनात्मक क्षमताओं के साथ आएगा।
ZEISS के साथ मिलकर विकसित की गई इमेजिंग तकनीक इस सीरीज का प्रमुख आकर्षण होगी। लंबी दूरी तक टेलीफोटो फोटोग्राफी और प्रोफेशनल वीडियो बनाने की क्षमताएं इसे खास बना सकती हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी कैमरे के मेगापिक्सल, सेंसर, प्रोसेसर, बैटरी और कीमत से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।
स्मार्टफोन के साथ वीवो अपनी नई स्मार्टवॉच Watch GT2 भी पेश करेगी। इसमें 2.07 इंच का Ultra-Vision डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर 25 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकती है।
इसमें यूजर्स की गतिविधियों और विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं की निगरानी के लिए कई फीचर्स मिलेंगे।
