Eicher और Volvo ने मिलकर बढ़ाया VECV का कारोबार
अगस्त की कुल बिक्री में Eicher के 8,162 वाहन और Volvo ब्रैंड के 272 वाहन शामिल रहे।
नई दिल्ली, 1 सितंबर : कमर्शियल वाहन बाजार में VE Commercial Vehicles (VECV) ने अगस्त में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने अगस्त 2026 में कुल 8,434 ट्रक और बसें बेचीं, जबकि पिछले साल इसी महीने में 7,167 यूनिट बिकी थीं। इस तरह कंपनी की बिक्री में 17.7% की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज हुई। कुल बिक्री में Eicher ब्रांड के 8,162 वाहन और Volvo ब्रांड के 272 वाहन शामिल रहे। की कुल बिक्री में सबसे बड़ा योगदान Eicher Trucks and Buses का रहा। Eicher ब्रांड की बिक्री अगस्त में 8,162 यूनिट रही, जो पिछले साल के 6,924 यूनिट से 17.9% अधिक है। घरेलू बाजार में Eicher का प्रदर्शन और भी बेहतर रहा। यहां कंपनी ने 7,584 ट्रक और बसें बेचीं, जबकि अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 6,331 यूनिट था। यानी घरेलू बिक्री में 19.8% की बढ़ोतरी हुई।रेलू बाजार में करीब 20% की यह वृद्धि बताती है कि ट्रक और बसों की मांग में अच्छी मजबूती बनी हुई है। कंपनी को खास तौर पर घरेलू कमर्शियल वाहन बाजार में बढ़ती मांग का फायदा मिला है। अगस्त में Eicher की कुल बिक्री में घरेलू बाजार का हिस्सा सबसे बड़ा रहा।
हालांकि, निर्यात कारोबार में थोड़ी गिरावट आई। अगस्त 2026 में VECV ने विदेशी बाजारों में 578 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल इसी महीने में 593 यूनिट का निर्यात हुआ था। इस तरह निर्यात में 2.5% की कमी दर्ज की गई।
वहीं, Volvo Trucks और Volvo Buses ने भी बिक्री में बढ़त दर्ज की। Volvo ब्रांड की अगस्त में 272 यूनिट बिकीं, जबकि पिछले साल अगस्त में 243 यूनिट बिकी थीं। इस तरह Volvo की बिक्री में 11.9% की वृद्धि हुई।
VE Commercial Vehicles दरअसल Volvo Group और Eicher Motors का संयुक्त उपक्रम है। कंपनी Eicher ब्रांड के ट्रक और बसों के अलावा Volvo Trucks और Volvo Buses के कारोबार से भी जुड़ी है। भारत में Volvo Trucks का एक्सक्लूसिव डिस्ट्रीब्यूशन, इंजन निर्माण और निर्यात तथा Eicher कंपोनेंट कारोबार भी VECV के तहत आता है।
अगस्त के आंकड़ों से साफ है कि VECV के कारोबार को घरेलू कमर्शियल वाहन बाजार की मजबूत मांग से बड़ा सहारा मिल रहा है। खास तौर पर Eicher की घरेलू बिक्री में करीब 20% की वृद्धि कंपनी के लिए मजबूत संकेत है। त्योहारी सीजन से पहले ट्रक और बसों की मांग में बनी यह तेजी आने वाले महीनों में कंपनी के प्रदर्शन को और मजबूत कर सकती है।
