INDIA में इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा की धूम! हर 90 सेकंड में फैक्ट्री से निकल रहा एक E-AUTO

INDIA में इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा की धूम! हर 90 सेकंड में फैक्ट्री से निकल रहा एक E-AUTO

पेट्रोल-सीएनजी ऑटो की उल्टी गिनती शुरू! इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर ने पकड़ी तूफानी रफ्तार

भारत में EV की सबसे तेज रफ्तार थ्री-व्हीलर सेगमेंट में, सितंबर में आधे से ज्यादा बिक्री इलेक्ट्रिक

ईंधन के खर्च पर बड़ा वार! इलेक्ट्रिक ऑटो से चालकों की जेब में बच रहे सैकड़ों रुपये

सितंबर में बिकने वाले हर दो नए थ्री-व्हीलर में से एक इलेक्ट्रिक

भारत का ऑटोमोबाइल बाजार तेजी से इलेक्ट्रिक रंग में रंगता जा रहा है। खासकर थ्री-व्हीलर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों ने ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि पेट्रोल और सीएनजी से चलने वाले पारंपरिक ऑटो रिक्शा को कड़ी चुनौती मिलने लगी है। देश में हर 90 सेकंड में एक इलेक्ट्रिक ऑटो फैक्ट्री से बाहर निकल रहा है। भारत दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक ऑटो बाजार में मजबूत पहचान बना चुके हैं।

इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सितंबर में भारत में बिकने वाले नए थ्री-व्हीलर में आधे से ज्यादा इलेक्ट्रिक थे। इसके मुकाबले कारों की बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी करीब 8.5 फीसदी और दोपहिया वाहनों में 11.6 फीसदी रही। यानी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दौड़ में थ्री-व्हीलर सेगमेंट सबसे आगे निकलता दिखाई दे रहा है।

इस बदलाव में Mahindra Last Mile Mobility (LMM) की भी अहम भूमिका है। कंपनी की सीईओ सुमन मिश्रा के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में कंपनी की इलेक्ट्रिक वाहनों में पैठ छह गुना बढ़ी है।

इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की सफलता के पीछे सबसे बड़ा कारण कम खर्च है। हैदराबाद के 31 वर्षीय चालक अफरोज आलम इसका उदाहरण हैं। उन्होंने इस साल गैस से चलने वाले ऑटो को छोड़कर इलेक्ट्रिक वाहन खरीदा। उनका कहना है कि अब रोजाना चार्जिंग पर होने वाला खर्च पहले के ईंधन खर्च से काफी कम है। इससे हर दिन सैकड़ों रुपये की बचत हो रही है। इसी बचत से वह इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए लिया गया कर्ज भी चुका रहे हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की शुरुआती कीमत भले ही पेट्रोल या सीएनजी मॉडल से अधिक हो, लेकिन लंबे समय में कम परिचालन खर्च इसकी भरपाई कर देता है। ऊर्जा, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर काम करने वाले भारतीय थिंक टैंक CEEW के 2025 के आकलन के अनुसार, पेट्रोल थ्री-व्हीलर का जीवनकाल में प्रति किलोमीटर परिचालन खर्च इलेक्ट्रिक वाहन के मुकाबले दोगुने से अधिक हो सकता है।

इस बदलाव का असर शहरों के वातावरण पर भी दिखाई दे रहा है। पारंपरिक ऑटो के शोर और धुएं की जगह अब शांत इलेक्ट्रिक रिक्शा ले रहे हैं। महिंद्रा उन 15 फाइनलिस्ट में शामिल है, जिन्हें पर्यावरण से जुड़े प्रतिष्ठित अर्थशॉट पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार 17 नवंबर को मुंबई में दिया जाना है।