E-Clutch टेक्नोलॉजी से राइडिंग होगी आसान
कम कीमत, दमदार इंजन और शानदार डिजाइन से लैस क्रूजर बाइक
नई दिल्ली। भारतीय बाइक बाजार में प्रीमियम क्रूजर सेगमेंट में बड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है। Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) अपनी लोकप्रिय क्रूजर बाइक Honda Rebel 500 को अब Made in India अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है। खास बात यह है कि नई Rebel 500 की कीमत पहले लगाए जा रहे अनुमान से काफी कम हो सकती है और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत ₹4 लाख से नीचे रखी जा सकती है।
अगर ऐसा होता है तो Honda Rebel 500 सीधे तौर पर Royal Enfield Super Meteor 650, Kawasaki Eliminator जैसी प्रीमियम क्रूजर बाइक्स को चुनौती देगी। इससे पहले भारत में आने वाली Rebel 500 एक CBU (Completely Built Unit) मॉडल थी, जिसकी कीमत करीब ₹5.12 लाख (एक्स-शोरूम) थी। बाद में कुछ डीलर लिस्टिंग में इसकी कीमत ₹5.49 लाख तक दिखाई गई थी, लेकिन अब नई Made in India बाइक को ज्यादा आक्रामक कीमत के साथ उतारने की तैयारी है।
Made in India से घटेगी कीमत
Honda का लक्ष्य इस बार Rebel 500 को ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाना है। लोकल असेंबली और प्रोडक्शन के कारण बाइक की कीमत में बड़ी कटौती देखने को मिल सकती है। कंपनी भारत में प्रीमियम बाइक सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए इस रणनीति पर काम कर रही है।
Honda Rebel 500 के साथ कंपनी इसका E-Clutch वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है। इस टेक्नोलॉजी की खासियत यह है कि राइडर को बार-बार क्लच दबाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बाइक खुद क्लच ऑपरेशन संभाल सकती है, जिससे ट्रैफिक में चलाना आसान हो जाता है। हालांकि जरूरत पड़ने पर राइडर मैनुअली क्लच का इस्तेमाल भी कर सकता है।
Honda Rebel 500 में 471cc पैरेलल ट्विन-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा। यह इंजन करीब 46 bhp की पावर और 43.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
