Honda Motorcycle की जोरदार उड़ान, अक्टूबर में 6.5 लाख यूनिट्स बेचकर तोड़ा रिकॉर्ड

Honda Motorcycle की जोरदार उड़ान, अक्टूबर में 6.5 लाख यूनिट्स बेचकर तोड़ा रिकॉर्ड

गुरुग्राम: Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने अक्टूबर 2025 में जोरदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6,50,596 यूनिट्स की बिक्री की। इसमें 5,98,952 यूनिट्स घरेलू बाजार में और 51,644 यूनिट्स एक्सपोर्ट्स में शामिल रहीं। कंपनी की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 9% साल-दर-साल और सितंबर 2025 की तुलना में 15% महीने-दर-महीने की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वित्त वर्ष 2025–26 (अप्रैल से अक्टूबर) के दौरान HMSI की कुल बिक्री 36.41 लाख यूनिट्स रही, जिनमें से 32.78 लाख यूनिट्स घरेलू और 3.63 लाख यूनिट्स निर्यात किए गए। Honda ने देशभर में रोड सेफ्टी कैंपेन चलाए — जिनमें सीवान, मथुरा, अहमदाबाद, नवी मुंबई, कोलकाता, लखनऊ सहित कई शहर शामिल रहे। कंपनी ने करनाल में ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क की 8वीं वर्षगांठ और बेंगलुरु में सेफ्टी ड्राइविंग एजुकेशन सेंटर की 5वीं वर्षगांठ मनाई। जबलपुर में रोड सेफ्टी कन्वेंशन के जरिए स्कूल शिक्षकों को बच्चों में ट्रैफिक अनुशासन सिखाने का प्रशिक्षण भी दिया गया।

honda India Foundation (HIF) ने सड़क सुरक्षा और सामाजिक विकास के तहत बड़ा कदम उठाते हुए 200 Quick Response Team (QRT) वाहन चंडीगढ़, राजस्थान और कर्नाटक में पुलिस विभागों को सौंपे।‘Sadak Suraksha Express’ और Road Safety Ambassadors Program लॉन्च किए गए। गुजरात सरकार के CED के साथ स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू करने के लिए समझौता हुआ।

Honda का लोकप्रिय स्कूटर Activa अब तक 3.5 करोड़ (35 मिलियन) यूनिट्स की बिक्री पार कर चुका है, जो इसे भारत का सबसे पसंदीदा स्कूटर ब्रैंड बनाता है। अक्टूबर में MotoGP रेस मलेशिया, इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुईं। Honda India Talent Cup और Asia Road Racing Championship में कंपनी के राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। Honda ने 2050 तक ‘Collision-Free Society’ यानी बिना सड़क हादसों वाला समाज बनाने का लक्ष्य तय किया है।