नई दिल्ली: फ्रांस की मशहूर ऑटो कंपनी Renault India ने फेस्टिव सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अपनी पकड़ और मजबूत की है। कंपनी ने अक्टूबर 2025 में 4,672 यूनिट्स की थोक बिक्री दर्ज की, जो अक्टूबर 2024 के 3,861 यूनिट्स के मुकाबले 21% की शानदार साल-दर-साल बढ़त है। यह उछाल मुख्य रूप से नई Triber और Kiger मॉडलों की सफलता और सरकार की GST 2.0 सुधार नीति के सकारात्मक असर की वजह से देखने को मिला। Renault India का प्रदर्शन इंडस्ट्री की औसत 17.3% ग्रोथ से कहीं बेहतर रहा।
सितंबर 2025 के मुकाबले भी Renault India की बिक्री में 9.54% की बढ़ोतरी हुई है। सितंबर में कंपनी ने 4,265 यूनिट्स बेची थीं, जबकि अक्टूबर में यह आंकड़ा 4,672 तक पहुंच गया। त्योहारों के मौसम में डीलरशिप्स पर ग्राहकों की भारी भीड़ रही। VAHAN पोर्टल के अनुसार, Renault India की रिटेल बिक्री (Retail Sales) अक्टूबर में 5,041 यूनिट्स रही।
अक्टूबर 2025 में कंपनी का मार्केट शेयर लगभग 2.3% तक पहुंच गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में करीब 1.9% था। Renault ने बाजार में अपनी पकड़ को कॉम्पैक्ट SUV और MPV सेगमेंट में धीरे-धीरे मजबूत किया है। Triber (7-सीटर) को हाल ही में फेसलिफ्ट वर्जन में पेश किया गया है, जिसमें एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स, बेहतर माइलेज और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे सुधार शामिल हैं। Kiger सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में आती है, अब टर्बो इंजन और डुअल-टोन वेरिएंट्स के साथ लॉन्च की गई है, जिससे यह युवा ग्राहकों के बीच हिट रही।
इंडिया में Renault India की गाड़ियां चेन्नई के (Oragadam) स्थित 4.8 लाख यूनिट्स प्रति वर्ष क्षमता वाले प्लांट में बनती हैं। भारत में 350+ सेल्स आउटलेट्स और 450+ सर्विस टचप्वाइंट्स हैं। इनमें से 250+ ‘Workshop on Wheels’ लोकेशन शामिल हैं, जो दूरदराज़ इलाकों में भी सर्विस सुविधा पहुंचाते हैं।
